फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dhananjay Jaiswal suspended in case of Corona kit purchase rigged

कोरोना किट खरीद में धांधली, नपे सोनभद्र के तत्कालीन डीपीआरओ

Fri, 18 Sep 2020 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Sep 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Dhananjay Jaiswal suspended in case of Corona kit purchase rigged
फाइल फोटो - फोटो : PTI
ग्राम पंचायतों के लिए कोरोना बचाव किट (पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर) खरीद में भ्रष्टाचार पर बृहस्पतिवार को सोनभद्र के तत्कालीन प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) धनंजय जायसवाल को निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन


यह कार्रवाई निदेशक पंचायतीराज किंजल सिंह ने किया। वर्तमान में जायसवाल सोनभद्र में ही अपर जिला पंचायत अधिकारी (एडीपीआरओ) हैं। 

निदेशक पंचायतीराज ने बताया कि बाजार दर से अधिक में कोरोना बचाव किट खरीदने के मामले में सोनभद्र के तत्कालीन तत्कालीन सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत व डीपीआरओ धनंजय जायसवाल के खिलाफ संयुक्त निदेशक पंचायत, विंध्यांचल मंडल मिर्जापुर ने जांच आख्या उपलब्ध कराई है। 
विज्ञापन


जायसवाल ने एडीओ पंचायत के जरिये दबाव बनवाकर 311 ग्राम पंचायतों में पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर की खरीद कराकर भुगतान करा दिया। इनमें 294 ग्राम पंचायतों से 6,000 रुपये से की दर और 7 ग्राम पंचायतों में 6 हजार से अधिक दर पर पल्स ऑक्सीमीटर व इंफ्रारेड थर्मामीटर की खरीद कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 ग्राम पंचायतों में यह दर 6 हजार रुपये से कम था। जबकि शासन ने पल्स ऑक्सीमीटर व आईआर थर्मामीटर अधिकतम 2800 रुपये में खरीदने की सलाह दी गई थी। इसलिए जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।  

राजपत्रित अधिकारी न होने के बाद जारी की वित्तीय स्वीकृतियां
धनंजय जायसवाल पर यह भी आरोप है कि राजपत्रित अधिकारी न रहते हुए भी सोनभद्र में अपने कार्यकाल में ग्राम पंचायतों की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां जारी कीं।

निलंबन की अवधि में जायसवाल को मंडलीय उपनिदेशक (पंचायत) विंध्यांचल मंडल से संबद्ध किया गया है। उनके खिलाफ आरोपों की जांच के लिए उपनिदेशक पंचायतीराज को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें दो माह जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed