{"_id":"59942eab4f1c1b9f108b47aa","slug":"dgp-will-give-prize-to-bahraich-and-siddhartha-nagar-police-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी तक पहुंची यूपी पुलिस की VIRAL तस्वीरें, की पुरस्कार देने की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी तक पहुंची यूपी पुलिस की VIRAL तस्वीरें, की पुरस्कार देने की घोषणा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 16 Aug 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
वायरल तस्वीरें
बाढ़ के बावजूद घुटनों से ऊपर पानी में खड़े होकर तिरंगे को सलामी दे रहे यूपी के पुलिस अफसरों की तस्वीरें डीजीपी सुलखान सिंह तक पहुंच गईं। उन्होंने ये तस्वीरें ट्वीट करके पुलिस की प्रशंसा की साथ ही पुरस्कार देने की घोषणा भी की।
दरअसल पहली तस्वीर यूपी के बहराइच जिले के बौंडी थाने की है। यहां बाढ़ ने ऐसा कहर ढाया कि पानी थाने के भीतर भी घुस गया। पानी भी थोड़ा नहीं बल्कि पूरे इलाके में घुटनो तक पानी भरा हुआ है। ऐसे में थानाध्यक्ष जेके सिंह की अगुआई में यहां 15 अगस्त पर तिरंगा फहराया गया।
पानी की न परवाह करते हुए सिपाहियों ने झंडे को सलामी दी और पूरा कार्यक्रम मनाया। इसके साथ ही सिद्धार्थनगर के जोगिया उदयपुर कोतवाली में भी बाढ़ के पानी के बीच जज्बे के साथ आजादी का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और यूपी के डीजीपी सुलखान सिंह के पास पहुंच गईं। तस्वीरें देखने के बाद डीजीपी ने पुलिस के जज्बे को नमन किया और उन्हें पुरस्कार देने की घोषणा भी की।
पुलिस के साथियों के इस जज़्बे को नमन करता हूँ । मैं सभी को पुरस्कृत करने की घोषणा करता हूँ ।