{"_id":"5c0ea7babdec2241d156d234","slug":"dgp-said-police-is-responsible-for-increase-of-cases-on-land-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में बढ़ रहे मुकदमों के लिए पुलिस का रवैये जिम्मेदार : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में बढ़ रहे मुकदमों के लिए पुलिस का रवैये जिम्मेदार : डीजीपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मियों के भूमि संबंधित मामले में अकारण हस्तक्षेप की तमाम शिकायतें मिलने और अदालतों में ऐसे मामलों में पुलिस की संलिप्तता के आरोपों की जानकारी पर डीजीपी ओपी सिंह ने चिंता जताई है।
विज्ञापन
डीजीपी ने हाईकोर्ट के एक मुकदमे का हवाला देते हुए कहा कि कई पुलिस अधिकारी अनावश्यक रूप से भूमि संबंधी मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं। पुलिस की संपत्ति के मामलों में गैर कानूनी दखलंदाजी के कारण कोर्ट में ऐसे मामलों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने आदेश में कहा कि संपत्ति और भूमि विवाद में पुलिस कर्मी मजिस्ट्रेट के आदेशों पर ही हस्तक्षेप करें। उन्होंने सलाह दी कि भूमि या जल से संबंधित विवादों के निस्तारण सीआरपीसी धारा 145 से 148 तक के प्रावधान के आधार पर किए जाएं।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों का सभी थानों पर अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास ऐसे मामले आएं तो संबंधित न्यायालय या मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भेज कर जरूरी निर्देश हासिल करने के बाद ही हस्तक्षेप करें। इस बात पर लगातार नजर रखें कि ऐसे विवादों को लेकर कोई गंभीर घटना न घटने पाए।