फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP Rajiv Krishna said we will make police force proficient in AI and will maintain rule of law at all costs

UP News: 'पुलिस फोर्स को एआई में बनाएंगे दक्ष...', डीजीपी राजीव कृष्ण बोले-हर कीमत पर कानून का राज बनाए रखेंगे

Tue, 03 Jun 2025 09:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 03 Jun 2025 09:23 AM IST
सार

यूपी के नए डीजीपी राजीव कृष्ण के पास बेहतर पुलिसिंग के लिए प्लान तैयार है। इसे उन्होंने पत्रकारों से साझा किया। कहा कि पुलिस फोर्स को एआई में दक्ष बनाएंगे। साइबर क्राइम पर प्रभावी लगाम लगाई जाएगी। हर कीमत पर कानून का राज बनाए रखा जाएगा। 

विज्ञापन
DGP Rajiv Krishna said we will make police force proficient in AI and will maintain rule of law at all costs
राजीव कृष्ण, कार्यवाहक डीजीपी यूपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजधानी लखनऊ में डीजीपी राजीव कृष्ण ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से बात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में दक्ष बनाया जाएगा। जल्द शुरू होने वाली 60244 सिपाहियों की ट्रेनिंग में एआई को शामिल किया जाएगा, ताकि वे नई चुनौतियों से निपट सकें। महिलाओं को सुरक्षा और संरक्षा देकर उन्हें सशक्त बनाने का पूरा प्रयास होगा।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश की जनसुनवाई प्रणाली (आईजीआरएस) को देश में सबसे अच्छा बताते हुए कहा कि इसका बेहतर उपयोग सुनिश्चित कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। बीते आठ साल में पुलिस की दिशा और दशा सराहनीय रही है। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए आमजन को सुरक्षित माहौल देना मेरी प्राथमिकता रहेगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Ram Mandir: यज्ञ मंडप के सामने ढाई घंटे हुआ प्रायश्चित पूजन, सात मंदिरों में होगी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर क्राइम पर प्रभावी लगाम लगाई जाएगी

महिला अपराध की रोकथाम के साथ समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। हर कीमत पर कानून का राज बनाए रखा जाएगा। कहा, कोरोना महामारी के बाद साइबर क्राइम बड़ा खतरा बनकर उभरा है। इसके मामले तेजी से बढ़े हैं। इस पर प्रभावी लगाम लगाई जाएगी। पुलिसकर्मियों को सेवाकालीन प्रशिक्षण भी कराया जाएगा ताकि वे भविष्य की चुनौतियों से निपट सकें। 

एटीएस में बदलाव जरूरी 

उन्होंने कहा कि एटीएस में कुछ बदलाव जरूरी हैं। प्रदेश में तीन जगहों पर इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) द्वारा सीरियल बम धमाके करने के बाद इसकी स्थापना हुई थी। लगातार चले ऑपरेशन की बदौलत आईएम के मॉड्यूल को खत्म करने में सफलता मिली है। आतंकियों और जासूसों से निपटने के लिए एटीएस को और अधिक सशक्त किया जाएगा। विजिलेंस का भी जिम्मा होने पर डीजीपी ने कहा कि भ्रष्टाचार पर प्रहार का काम जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed