फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP meeting on release of padmawati and two more films.

यूपी पुलिस के लिए सिरदर्द बनीं 'पद्मावती' सहित दो और फिल्में, DGP से बुलाई आपात बैठक, अलर्ट

Thu, 16 Nov 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Nov 2017 11:00 AM IST
विज्ञापन
DGP meeting on release of padmawati and two more films.
- फोटो : amar ujala

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा हो और बहस छिड़ी हुई है। लेकिन उत्तर प्रदेश के दो अलग अलग शहरों को लेकर बनी फिल्म पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई है।

विज्ञापन


हरीश कुमार द्वारा निर्देशित ‘मुजफ्फरनगर द बर्निंग लव’ और सुनिल सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म गेम आफ अयोध्या को लेकर पुलिस अधिकारियों के हाथ पांव फूल रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को डीजीपी सुलखान सिंह ने इन फिल्मों को लेकर अपने कार्यालय में आपात बैठक बुलाई और सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को एडवाइजरी जारी की गई। आईजी लोक शिकायत विजय सिंह मीना ने बताया कि इसी महीने की 17 तारीख को मुजफ्फरनगर-द बर्निंग लव, एक दिसंबर को पद्मावती और आठ दिसंबर को गेम आफ अयोध्या जैसी फिल्म रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग अलग संगठन इन फिल्मों का विरोध कर रहे हैं। ऐसे में फिल्म रिलीज के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए डीजीपी की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश

DGP meeting on release of padmawati and two more films.
डीजीपी सुलखान सिंह - फोटो : amar ujala

एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी सिनेमा हाल, मल्टीप्लेक्स और मॉल पर विशेष निगरानी रखी जाए और साथ में समुचित पुलिस प्रबंध एंटी रायट उपकरणों सहित किया जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही पुलिस बल पर्याप्त संख्या में रिजर्व में रखा जाए ताकि कम से कम समय में उन्हें ड्यूटी पर लगाया जा सके।

एलआईयू के अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क करने, शरारती तत्वों पर नजर रखने और लाभप्रद सूचनाओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी ने अधिकारियों से यह भी कहा है कि सभी थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खुद भ्रमणशील रह कर नजर रखें, ताकि किसी तरह की अराजकता की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

अगर कोई व्यक्ति या संगठन माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed