{"_id":"5bcb545dbdec2269917253d0","slug":"dgp-asked-meerut-ssp-regarding-action-against-parshad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरोगा की पिटाई मामले में डीजीपी ने लगाई फटकार, पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा की पिटाई मामले में डीजीपी ने लगाई फटकार, पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 20 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक दरोगा की पिटाई के मामले में कार्रवाई में देरी पर डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने एसएसपी मेरठ को कड़ी फटकार लगाई और सख्त से सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ओरोपी को जेल भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस पर हमला किसी भी दशा में क्षम्य नहीं है। चाहे किसी पार्टी का नेता हो अगर वह कानून अपने हाथ में लेता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मेरठ के मामले में उन्होंने खुद एसएसपी अखिलेश मीणा और मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार से बात की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उक्त मामले में दो मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। पहला मुकदमा महिला वकील की ओर से दर्ज कराया गया है जबकि दूसरा मुकदमा दरोगा की ओर से दर्ज कराया गया है। ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक और भाजपा पार्षद मुनीश चौधरी की संपत्तियों की जांच के साथ ही रेस्टोरेंट ओर जिम की भी जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में मानकों को विपरीत संचालन पाए जाने पर अलग से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ ऐसी कार्रवाई हो कि बने नजीर
डीजीपी ने बताया कि एसएसपी मेरठ को इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं जो नजीर बने। उन्होंने बताया कि दरोगा अगर शराब पीकर वहां गया था, तो वह भी गलत है लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि कोई कानून हाथ में लेगा। दरोगा के खिलाफ विभागी कार्रवाई की जाएगी।