{"_id":"5f72e7208ebc3eefb87debd0","slug":"dg-jail-writes-letter-to-sp-and-dm-for-not-following-corona-protocol","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थाई जेलों में नहीं हुआ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन, डीजी जेल ने जिलों के डीएम-एसपी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थाई जेलों में नहीं हुआ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन, डीजी जेल ने जिलों के डीएम-एसपी को लिखा पत्र
Tue, 29 Sep 2020 01:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:19 PM IST
विज्ञापन
डीजी जेल, आनंद कुमार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्थाई जेलों में कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया जिससे कि स्थाई जेलों में भी कोरोना के मामले काफी बढ़ गए हैं। इसे लेकर डीजी जेल आनंद कुमार ने चिंता व्यक्त की है और सभी जिलों के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
पत्र में डीजी जेल ने लिखा कि कुछ जिलों में कैदियों का कोरोना टेस्ट बहुत कम हुआ है जबकि अधिक से अधिक टेस्टिंग से ही कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सकता है। इसी तरह कुछ जिलों में अस्थाई जेलों में बंद कैदियों को निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किए बिना मुख्य जेलों में भेज दिया गया। जिससे मुख्य जेलों में कोरोना मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई। प्रोटोकॉल की अनदेखी से अस्थाई जेल जिस उद्देश्य से बनाई गई थी उसे आघात पहुंचा है।
विज्ञापन
आनंद कुमार ने बलिया, झांसी, इटावा और बस्ती जिलों की जेलों की बैरक एल 1 को कोविड 19 अस्पताल के रूप में चिन्हित करने और यहां 200 से अधिक बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों को रखने की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था अन्य जेलों में भी होनी चाहिए। बता दें कि बलिया जेल में कोरोना के बिना लक्षण वाले मरीजों को रखा गया था जिनकी रिपोर्ट 10 दिन में निगेटिव आ गई थी।
विज्ञापन