फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Devotees will also be able to visit the Ram temple through 3D technology.

Ayodhya: थ्री डी तकनीक से भी राम मंदिर के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, होगा बिल्कुल अलग अनुभव

Thu, 19 Feb 2026 09:59 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Thu, 19 Feb 2026 09:59 AM IST
सार

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर समेत सभी 14 मंदिरों में भगवान की पूजा, श्रंगार, आरती आदि का दर्शन श्रद्धालु डिजिटल माध्यम से भी देख सकेंगे। श्रद्धालुओं के लिए यह सुखद अहसास होगा।

विज्ञापन
Devotees will also be able to visit the Ram temple through 3D technology.
अयोध्या का राम मंदिर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रामनगरी में आस्था और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। अब देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु न केवल प्रत्यक्ष रूप से श्रीरामलला के दर्शन कर सकेंगे, बल्कि अत्याधुनिक थ्री-डी तकनीक के माध्यम से भी दिव्य और जीवंत अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा सेवन डी तकनीक से भगवान श्रीराम की वन गमन यात्रा को सजीव रूप में देखने की व्यवस्था भी की जा रही है। यह सुविधा रामकथा संग्रहालय में श्रद्धालुओं को मिलेगी।

विज्ञापन


राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। बैठक से पहले राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कई अहम जानकारियां साझा की। उन्होंने बताया कि राम मंदिर समेत सभी 14 मंदिरों में भगवान की पूजा, श्रंगार, आरती आदि का दर्शन श्रद्धालु डिजिटल माध्यम से भी देख सकेंगे। थ्री डी तकनीक से एक वीडियो बनाई जाएगी। रामकथा संग्रहालय की एक गैलरी में थ्री डी वीडियो से श्रद्धालु सभी मंदिरों कर दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं के लिए यह सुखद अहसास होगा। इस काम का जिम्मा किसी बड़ी एजेंसी को दिया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  'संघ की सबसे बड़ी समस्या हिंदू समाज, जनकल्याण में लगाएं मंदिरों की कमाई'; RSS प्रमुख ने दिए सवालों के जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नहीं जाना होगा मुंबई, कैंसर संस्थान में शुरू होगी प्रोटॉन बीम थेरेपी, 750 करोड़ रुपये की लागत से होगी शुरुआत


नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम कथा संग्रहालय की 20 गैलरियों का निर्माण चल रहा है। दो गैलरी में 500 वर्ष के कानूनी विवरण होंगे। एक गैलरी में खोदाई में मिले अवशेष प्रस्तुत किए जाएंगे। यहां पर भगवान का मंदिर था, इस गैलरी के माध्यम से यह प्रमाणित करने का प्रयास होगा। एक अन्य गैलरी में पुष्पक विमान होगा। उसमें श्रद्धालु बैठ सकेंगे। सेवन डी तकनीक से राम के चरण जहां-जहां पड़े उन स्थानों का दर्शन कर पाएंगे। श्रद्धालुओं को इस तरह अनुभव होगा कि वह स्वयं को रामायण युग में पाएंगे। यह सभी काम छह से नौ माह में पूरा हो जाएगा।

अंतिम चरण में पहुंच गए हैं निर्माण कार्य

Devotees will also be able to visit the Ram temple through 3D technology.
रामकथा संग्रहालय का निरीक्षण करते नृपेंद्र मिश्र - फोटो : amar ujala
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गए हैं। जून तक एलएंडटी व टाटा कसल्टंसी का काम पूरा हो जाएगा। परिसर में अब तीन स्थान पर श्रद्धालु अपने सामान जमा कर सकेंगे। तीन स्थानों पर लॉकर रूम बना दिए गए हैं। बताया कि अब गर्मी शुरू होने वाली है, गर्मी से श्रद्धालुओं को राहत देने के कार्य किए जाएंगे। जहां छाया की व्यवस्था नहीं है, वहां इंतजाम किए जाएंगे। पेयजल की व्यवस्था और बढ़ाई जाएगी। श्रद्धालुओं के विश्राम के स्थल भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed