{"_id":"6ad3dd317aa549137109d93c","slug":"devotees-can-have-darshan-of-goddess-chandrika-devi-today-on-ashtami-lucknow-news-c-13-lko1096-1970840-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अष्टमी पर आज हो सकेंगे मां चंद्रिका देवी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अष्टमी पर आज हो सकेंगे मां चंद्रिका देवी के दर्शन
Sun, 18 Oct 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
बख्शी का तालाब स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर।
बख्शी का तालाब। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर रविवार को श्रद्धालु मां चंद्रिका देवी के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए समिति ने सुरक्षा के पूरे इतंजाम कर लिए हैं। साथ ही पुलिस टीम की तैनाती भी कर दी गई है। बाढ़ के कारण मंदिर के रास्तों पर जलभराव होने से दर्शन बंद कर दिए गए थे।
मां चंद्रिका मेला विकास समिति के महामंत्री अनुराग तिवारी ने बताया कि मंदिर खोलने की सूचना पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है। गोमती नदी में बाढ़ के चलते सुधन्वा कुंड से पानी बहने लगा था। इससे मंदिर के रास्तों और निचले क्षेत्र की करीब 300 अस्थायी दुकानों में जलभराव हो गया था।
एसीपी उत्तरी ने शुक्रवार शाम स्थिति का जायजा लेने के बाद सुरक्षा व्यवस्था के साथ दर्शन कराने की सहमति दी। इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक, समिति की मांग पर पुलिस टीम तैनात कर दी गई है। रविवार को मंदिर परिसर में पुलिस, पीएसी, जल पुलिस, महिला पुलिस और अग्निशमन दल सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। समिति को अष्टमी पर भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।