फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Devotees are drowned in the grief of the martyrdom of Imam Ali Raza

Lucknow News: इमाम अली रजा की शहादत के गम में डूबे अकीदतमंद

Thu, 22 May 2025 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Devotees are drowned in the grief of the martyrdom of Imam Ali Raza
लखनऊ। शिया समुदाय के आठवें इमाम हजरत इमाम अली रजा की शहादत की पूर्व संध्या पर बुधवार को इमामबाड़ों, कर्बला और रौजों में मजलिस हुई। शहादत के गम में डूबे अकीदतमंदों ने नम आंखों से इमाम को पुरसा दिया। मजलिस के बाद इमाम के शबीह-ए-ताबूत की जियारत कराई गई।
विज्ञापन




दुबग्गा स्थित हौजए इल्मिया अबू तालिब में मजलिस में मौलाना नफीस अख्तर ने इमाम अली रजा की शिक्षाओं को प्रचारित करने को अहम जरूरत बताया। इदारा गुलदस्त-ए-कासिम की ओर से मेहंदीगंज स्थित कर्बला अजमत-उत-दौला बहादर में मजलिस को मौलाना अब्बास इरशाद ने खिताब किया। मजलिस के बाद ताबूत की जियारत कराई गई।
विज्ञापन


बज्मे मर्सियाख्वानी व दबिस्ताने मर्सियाख्वानी की ओर से हसन पुरिया स्थित अब्बासिया मस्जिद में मर्सिये की मजलिस में सैयद काजिम अब्बास रिजवी ने इमाम की शहादत को बयान किया। हुसैनी सोसाइटी की ओर से सरफराजगंज स्थित इमामबाड़ा फातिमा बेगम में मजलिस को मौलाना अफजल हैदर ने खिताब किया। तालकटरो रोड स्थित कर्बला अजीम उल्लाह खां में गरीबुल गुरबा का मातम शीर्षक से आयोजित मजलिस को मौलाना मोहम्मद शफीक आब्दी ने खिताब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed