फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Development work will be done with Rs 350 crores

Lucknow News: 350 करोड़ से कराए जाएंगे विकास कार्य

Sat, 26 Oct 2024 04:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done with Rs 350 crores

विज्ञापन

लखनऊ। डीएम ने शुक्रवार को पीएम जन विकास कार्यक्रम के कामों की समीक्षा की। बताया गया कि 350 करोड़ रुपये की लागत से काम कराए जाएंगे। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व विधायक मौजूद रहे।



पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव ने सुग्गामऊ में डिग्री कॉलेज खोलने का प्रस्ताव रखा। इस पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी सदर को जमीन तलाशने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में विभागों से आए 13 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। एलडीए ने बीरबल साहनी मार्ग पर लाइब्रेरी बनाने का प्रस्ताव बनाया है। मलिहाबाद में राजकीय आईटीआई के भवन के लिए 9.98 करोड़, बेहटा में बरातघर के लिए 2.34 करोड़ और रहीमनगर पड़ियाना सरोजनीनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में अवस्थापना सुविधाएं के लिए भी प्रस्ताव रखा गया है। निर्णय लिया गया कि ऐसे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का चयन हो, जो योजनाओं से लाभांवित नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन प्रस्तावों पर भी हुई चर्चा



- लोकबंधु में ट्रामा सेंटर का निर्माण, निशातगंज के राजकीय इंटर कॉलेज में भवन निर्माण, - विभूति खंड में डायग्नोस्टिक सेंटर, माल के संयुक्त चिकित्सालय में 100 बेड के भवन का निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed