{"_id":"67b38ae8fe5b32f1630a3dd0","slug":"development-work-affected-in-wards-warning-of-agitation-raebareli-news-c-101-1-slko1031-127758-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वार्डों में विकास कार्य प्रभावित, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वार्डों में विकास कार्य प्रभावित, आंदोलन की चेतावनी
Tue, 18 Feb 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। नगर पालिका परिषद रायबरेली के सभासदों ने वार्डों में विकास कार्य प्रभावित किए जाने पर नाराजगी जताई है। सोमवार को सभी ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) स्वर्ण सिंह से जलकल परिसर पहुंचकर मुलाकात की। ईओ के समक्ष अपनी बात रखी। जल्द विकास कार्य शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सभासद सतीश कुमार मिश्रा, पुष्पा यादव, संजय श्रीवास्तव, पंकज साहू, मो. हुसैन, मोहित सिंह, सभासद श्रवण कुमारी के प्रतिनिधि अमर चौधरी ने कहा कि प्रकाश नगर, महानंदपुर, अमर नगर समेत अन्य वार्डों में खुले सीवर चैंबरों में पत्थरों का रखरखाव ठीक तरीके से नहीं किया जा रहा है। नाली निर्माण कार्य का बाधित है। साफ-सफाई ठीक तरीके से नहीं कराई जा रही है। प्रकाश व्यवस्था पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आरोप लगाया कि पालिकाध्यक्ष भी उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विकास कार्य कराने में भेदभाव किया जा रहा है।
ईओ ने सभी को विश्वास दिलाया कि उनके वार्डों की जो भी समस्या है, उसे जल्द दूर करा दिया जाएगा। पालिकाध्यक्ष शत्रोह्न सोनकर का कहना है कि शहर क्षेत्र के सभी 34 वार्डों में तेजी के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। विकास कार्य कराने में किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं कराया जा रहा है। यदि किसी वार्ड में विकास कार्यों में दिक्कत आ रही है तो उसे दूर कराया जाएगा।