फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Desperate Women Pension Scheme: Smiles on the faces of women of the state dominated by the Women's Pension Scheme

निराश्रित महिला पेंशन योजना : महिला पेंशन योजना से छाई प्रदेश की महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान

Thu, 01 Apr 2021 07:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 01 Apr 2021 07:36 PM IST
विज्ञापन
Desperate Women Pension Scheme: Smiles on the faces of women of the state dominated by the Women's Pension Scheme
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं के हित में ठोस कदम उठाए हैं। उसका ही परिणाम है कि आज एक ओर मिशन शक्ति जैसे वृहद अभियान से उनका मनोबल बढ़ा है तो वहीं योगी सरकार की स्वर्णिम योजनाओं से विकास के पथ पर महिलाओं के कदम तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


सरकार की स्वर्णिम योजनाएं महिलाओं के लिए ढाल बनी हैं। पति की मृत्योपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को राहत मिल रही है। प्रदेश में योगी सरकार द्वारा लागू की गई पति की मृत्योपरांत  निराश्रित महिला पेंशन योजना महिलाओं को सीधे तौर पर लाभ पहुंचा रही है। प्रदेश में महिलाओं को पेंशन देने के मामले में योगी सरकार सबसे आगे है।
विज्ञापन


निराश्रित महिला पेंशन योजना बनी महिलाओं के लिए कवच  
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को सम्मान व सुरक्षा देने के उद्देश्य से शुरू की गई पति की मृत्योपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना ने महिलाओं को कवच प्रदान किया है। पति की मृत्योपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 27.95 लाख प्रदेश की महिलाओं को भुगतान किया जा चुका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

     
निराश्रित महिला पेंशन योजना से जुड़े 1.85 लाख नए लाभार्थी
महिलाओं के चौमुखी विकास के लिए उनकी सुरक्षा, शिक्षा, स्वावलंबन, सम्मान, सेहत को केन्द्रित करते हुए योगी सरकार की योजनाओं से प्रदेश की आधी आबादी को प्रोत्साहन मिल रहा है। मिशन शक्ति अभियान के शुरू होने के बाद से अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस तक पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत 1.85 लाख नए लाभार्थी जुड़े हैं। यूपी के समग्र विकास में महिलाओं की भूमिका अहम रही हैं। आज प्रदेश में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में महिलाएं आगे बढ़ कर नेतृत्व कर रहीं हैं। शारदीय नवरात्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृहद अभियान मिशन शक्ति की शुरूआत की जिसके सकारात्मक परिणाम प्रदेश में देखने को मिल रहें हैं। महिलाओं व बेटियों की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ी हैं तो वहीं योगी सरकार की स्वर्णिम योजनाओं में नई महिला लाभर्थियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed