'जब तक न्याय नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारागार मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र
उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग और 17 अति पिछड़ी जातियों को न्याय और अधिकार मिलने तक सपा का संघर्ष जारी रहेगा।
सपा
मुख्यालय से रवाना हुई रथयात्रा उन्नाव, कानपुर नगर, हमीरपुर, बांदा,
महोबा, उरई होते हुए 11 जनवरी को झांसी में देश बनाओ-देश बचाओ रैली में
पहुंचकर संपन्न होगी।
इस रैली को मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव संबोधित करेंगे। सामाजिक न्याय अधिकार यात्रा को रवाना करते हुए
राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भारत की कुल जनसंख्या में 56 प्रतिशत भाग पिछड़ी
किसान जातियों का है।
डॉ. लोहिया ने पिछड़ों को 60 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने
की मांग सबसे पहले उठाई थी। मुलायम सिंह ने प्रदेश में मंडल कमीशन की
सिफारिशें लागू करके पिछड़ों को आरक्षण की शुरुआत की।
उन्होंने 2005 में 17
अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए शासनादेश जारी
किया था, लेकिन बसपा सरकार ने उसे 2007 में रद्द कर दिया।
मुख्यमंत्री
अखिलेश यादव ने भी पिछले साल केंद्र पर इसके लिए दबाव बनाया। यात्रा का
नेतृत्व कर रहे खनन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गायत्री प्रसाद प्रजापति
ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के साथ बसपा ने भी पिछड़ों, अति पिछड़ों के
हितों को गंभीर चोट पहुंचाई है।
यात्रा में प्रजापति के साथ डॉ. राजपाल
कश्यप, डॉ. हीरा ठाकुर, लालता प्रसाद निषाद, रामसुंदर दास निषाद, विद्यावती
राजभर आदि शामिल रहे।