Death Mystery: पत्नी पर निगरानी के लिए डिप्टी कमिश्नर ने लगा रखे थे कैमरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में बीते दिनों अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से गिरकर डिप्टी कमिश्नर की पत्नी की मौत हो गई। मृतक महिला के घरवालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में अब तक कई सनसनीखेज खुलासे हो चुके हैं।
डिप्टी कमिश्नर दीप रतन चौधरी ने बीवी नम्रता पर हर समय नजर रखने के लिए इंतजाम कर रखा था। डालीबाग के धेनुमति अपार्टमेंट में दीप रतन के फ्लैट की मंगलवार को तलाशी में हजरतगंज पुलिस को तीन सीसीटीवी कैमरों ने सबसे ज्यादा चौंकाया।
ये कैमरे इंटरनेट से कनेक्टेक्टेड हैं। यानी इन कैमरों से फ्लैट की हर गतिविधि पर 24 घंटे कहीं से भी लैपटॉप और मोबाइल फोन के जरिये नजर रखी जा सकती है।
गार्ड रूम के रजिस्टर से पता चला कि दीप रतन ने इन कैमरों को 4 फरवरी को लगवाया था। इस दौरान नम्रता अपने मायके गई हुई थी। पुलिस कैमरे लगाने वाली कंपनी और कर्मचारियों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। हालांकि पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा।
कैमरों के फुटेज जुटाएगी पुलिस
मंगलवार सुबह हजरतगंज सीओ अवनीश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम डिप्टी कमिश्नर के फ्लैट पहुंची और ताला तोड़कर तलाशी शुरू कराई। पुलिस को फ्लैट के गेट, ड्राइंगरूम और लॉबी में तीन सीसीटीवी कैमरे लगे मिले।
इन कैमरों का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) तलाशा गया लेकिन नहीं मिला। छानबीन में पता चला कि कैमरों का कनेक्शन इंटरनेट से है। पुलिस का कहना है कि डिप्टी कमिश्नर ने पत्नी की अनुपस्थिति में कैमरे लगवाए थे जिसके पीछे उनकी मंशा पत्नी की निगरानी की रही होगी।
पुलिस का यह भी मानना है कि दीप रतन नम्रता पर शक करता था इसलिए उस पर नजर रखने के लिए उसने फ्लैट में कैमरे लगवाए थे। सीओ ने बताया कि इन कैमरों की फुटेज जुटाने के लिए सीसीटीवी इंजीनियर और साइबर टीम का सहयोग लिया जाएगा।
ताला तोड़ने में लगा पौन घंटा
फ्लैट का ताला तोड़ने के लिए पुलिस टीम सुबह करीब 11.30 बजे धेनुमति अपार्टमेंट पहुंची। डुप्लीकेट चाबी बनाने वाले कारीगर को सेंट्रल लॉक तोड़ने में 45 मिनट लग गया।
काफी मशक्कत के बाद जब ताला नहीं टूटा तो उसने दरवाजे का एक छोटा हिस्सा छिनी से काटकर अलग किया। इसके बाद पुलिस टीम अंदर दाखिल हो सकी।
ताला नहीं तोड़ने की अर्जी नामंजूर
जब फ्लैट का ताला टूट रहा था तो दीप रतन के वकील ने कोर्ट में अर्जी दी की वह फ्लैट की चाबी लेकर जा रहे हैं। लिहाजा ताला न तोड़ा जाए। कोर्ट ने अर्जी को नामंजूर कर दिया।