फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Keshav Prasad Maurya speaks on abuse by BJP MP Ramesh Bidhuri.

रमेश विधूड़ी प्रकरण: डिप्टी सीएम केशव बोले, मुस्लिम तुष्टिकरण की घटिया राजनीति कर रहा विपक्ष

Mon, 25 Sep 2023 02:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 25 Sep 2023 02:36 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी के मुद्दे पर विपक्ष के लोग मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं। इससे उन्हें कुछ भी नहीं हासिल होगा।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Prasad Maurya speaks on abuse by BJP MP Ramesh Bidhuri.
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी द्वारा संसद में बसपा सांसद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले पर कहा है कि लोकसभा का मामला वहां के स्पीकर देखते हैं। उन्होंने आपत्तिजनक शब्दों को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया है और जो भी गलत कहा गया उस पर देश के रक्षामंत्री माफी मांग चुके हैं। अब ये मामला खत्म हो जाता है लेकिन विपक्षी गठबंधन इंडिया इस पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है। इससे उन्हें कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके पहले इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल के एक नेता ने सनातन धर्म को लेकर आपित्तजनक टिप्पणी की थी। भाजपा विरोधी नेता पिछड़े समाज से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर जिस तरह की टिप्पणी करते हैं उस पर ये लोग हमेशा ही मौन रहते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि संसद के विषय पर विपक्ष के लोग राजनीति कर रहे हैं। इससे उन्हें कुछ भी हासिल नहीं होगा। यह मुस्लिम तुष्टिकरण की घटिया और घिनौनी राजनीति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed