फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deputy cm dr dinesh sharma in barabanki says pak should stop terrorism

बाराबंकी में गरजे डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, बोले- बाज आए पाक नहीं तो घर में घुसकर मारेंगे

Thu, 19 Sep 2019 08:55 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 19 Sep 2019 08:55 PM IST
सार

  • 70 मिनट में खत्म कर दिया 70 वर्ष का कलंक
  • जम्मू कश्मीर की तरक्की और सबको मिलेगा न्याय
  • सरकार की कार्यशैली से बदल रहा है सामाजिक परिदृश्य

विज्ञापन
deputy cm dr dinesh sharma in barabanki says pak should stop terrorism
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : amar ujala

विस्तार

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35ए हटाकर पूरे देश से मुख्य धारा से जोड़ दिया गया है। पहले पाकिस्तान हमला करता था और हमारे यहां से लवलेटर जाता था, अब देश में ऐसे मर्दों की सरकार है जो घर में घुस कर मारना जानते हैं। कश्मीर में हिन्दू-मुस्लिम का मामला नहीं है वहां की तरक्की होने जा रही है। 70 वर्षों की समस्या को हमारी सरकार ने 70 मिनट में हल करके दिखा दिया।
विज्ञापन


प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा पी.एल. मेमोरियल पीजी कॉलेज में अनुच्छेद-370 और 35ए पर आयोजित जनजागरण एवं प्रबुद्ध गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। धारा 370 को हटाने से साफ हो गया कि हमारी सरकार जो कहती उसे पूरा भी करती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में 70 वर्षों से अलग विधान था वहां पैसा हमारा खर्च होता था सड़कें हम बनवाते थे। स्कूल कॉलेज हम बनवाते थे और झंडा पाकिस्तान का फहराया जाता था। हिन्दुस्तान का झंडा जलाया जाता था क्योंकि वहां यह दंडनीय अपराध नहीं था। डिप्टी सीएम ने कहा वहां भेजा जाने वाला पैसा फारुख अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और गुलाम नबी आजाद बांट लेते थे। अब वहां की तरक्की होगी सभी को न्याय मिलेगा। पूरे देश में अब एक देश और एक संविधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना पूरा हो गया है। अब वहां के नागरिक शांति चाहते हैं पर पाकिस्तान आतंकी भेजकर गड़बड़ी करना चाहता है। लेकिन वह जान ले अब चिट्ठी भेजने वाली सरकार नहीं है। मोदी और शाह घर में घुस कर मारते हैं। कांग्रेस और विरोधी दलों पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनके नेता ऐसा बयान देते हैं कि पाकिस्तान उसे हथियार बनाता है। इस अवसर एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखायी गयी जिसमें मोदी के सौ दिन के सौ काम बताए गये।

इस मौके पर सांसद उपेंद्र सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, विधायक बैजनाथ रावत, शरद अवस्थी, साकेंद्र वर्मा, सतीश शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, जिला प्रभारी गोविंद पाण्डेय, क्षेत्रीय महामंत्री दिनेश तिवारी, प्रबंधक सुनील कुमार झुनझुनवाला, संयोजक अरविंद मौर्या, सुरेंद्र वर्मा, हरगोविंद सिंह, सिद्धार्थ अवस्थी, महामंत्री संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, हर्षित वर्मा, संतोष सिंह, राम प्रकाश श्रीवास्तव, राजरानी रावत, अवधेश वर्मा, अमित वर्मा, सुमित अवस्थी, शिक्षक संघ की अध्यक्ष नीता अवस्थी, नवीन राठौर समेत अनेक लोग मौजूद थे।

जैदपुर जिताने का लिया वादा

डिप्टी सीएम ने गोष्ठी के दौरान सबसे पहले भारत माता के जयकारे के बीच धारा 370 के खात्मे पर लोगों से राय पूछा फिर कहा जैदपुर का उपचुनाव होने वाला है। आप लोग जिताएंगे लोगों ने हां कहा फिर कहा कि इस बार उपेंद्र रावत से ज्यादा वोटों से जिताइए। पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा मंथन चल रहा जल्द टिकट का ऐलान कर दिया जाएगा।

ढाई साल में नही हुआ कोई दंगा, कम हुए अपराध
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार कि सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि कहीं पर एक भी दंगा नही हुआ। सबका साथ और सबका विकास किया गया। किसी के साथ अन्याय नहीं हुआ प्रदेश के आंकड़े बताते हैं कि अपराध पिछली सरकार की तुलना में कम हुुआ है। विकास का आलम यह है पहले नेता बिजली का खंभा गिरा कर लोग वोट मांग लेते थे। अब लोगों के घरों में बिजली पहुंच गई है यह नही चलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed