{"_id":"5a9e43ca4f1c1bdd0b8b72cf","slug":"deputy-cm-dinesh-sharma-spoke-about-disputed-statement-of-nand-gopal-nandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदी के 'रावण' और 'शूर्पणखा' वाले बयान पर डिप्टी सीएम ने किया बचाव, बोले- सुनने के बाद मांगेंगे जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदी के 'रावण' और 'शूर्पणखा' वाले बयान पर डिप्टी सीएम ने किया बचाव, बोले- सुनने के बाद मांगेंगे जवाब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी द्वारा मुलायम सिंह यादव को रावण और मायावती को शूर्पणखा कहे जाने के बाद अब डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। डॉ. दिनेश शर्मा ने मंगलवार को कहा कि राजनीति में शब्दों पर संयम बहुत जरूर है। किसी को भी ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए, जिससे किसी को कष्ट पहुंचे।
उन्होंने कहा कि अगर किसी के ऐसे भाव हैं, जिससे किसी को कष्ट पहुंचता है तो भारतीय जनता पार्टी ने इसे कभी नहीं स्वीकारा। न हमारे प्रधानमंत्री ने और न ही मुख्यमंत्री ने।
डिप्टी सीएम ने कहा कि मैंने अभी नंद गोपाल जी के बयान को नहीं सुना है। उसे सुनने के बाद उनका पक्ष जाना जाएगा कि उन्होंने किस संदर्भ में क्या कहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की स्पष्ट नीति है शब्दों का संयम। राजनेताओं या फिर अन्य के भी संदर्भ में ऐसे शब्दों का प्रयोग न हो जिससे किसी को ठेस पहुंचे।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी ने मुलायम सिंह यादव को 'कलयुग का रावण' और बीएसपी सुप्रीमो मायावती को उनकी बहन 'शूर्पणखा' कहा था। यही नहीं नंदी ने शिवपाल यादव को 'कुंभकर्ण' और एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव को 'मेघनाद' की संज्ञा दे दी थी।