फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM Brajesh Pathak starts Puls Polio campaign in state.

UP: डिप्टी सीएम ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, बोले - खतरा अभी भी टला नहीं

Sun, 10 Dec 2023 04:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Dec 2023 04:29 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यूपी में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कर कहा कि खतरा अभी टला नहीं है। सोमवार से घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak starts Puls Polio campaign in state.
पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ करते उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

इजरायल में वर्ष 1989 के बाद वर्ष 2022 में पोलियो के केस पाए गए। मोजाम्बिक में इसी साल पोलियो के मामले रिपोर्ट हुए हैं। इसी के मद्देनजर देश के 12 राज्यों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के 50 जिलों में भी रविवार से पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत की गई । गोरखपुर जिले से इस अभियान का शुभारंभ प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के मॉडल टीकाकरण केंद्र से किया। 

विज्ञापन


पांच माह की बच्ची को पिलाई दवा
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पांच माह की बच्ची शैरिल को ड्रॉप पिला कर अभियान की शुरूआत की। पहले दिन पूरे प्रदेश में बूथ दिवस मनाया गया। गोरखपुर जिले में  2148 बूथ के जरिये शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो से बचाव की दवा पिलाई गयी। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम 15 दिसम्बर तक घर घर जाकर दवा पिलाएंगी। उप मुख्यमंत्री ने सूर्यांश, मिसिका और ऋषी को भी अपने हाथों से पोलियो का ड्रॉप पिलाया ।
विज्ञापन


प्रदेशवासियों का किया आह्वान
उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि लोग आगे आकर बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाएं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी पोलियो के केस निकले हैं। इसे देखते हुए प्रदेश में भी अभियान शुरू किया गया है। गोरखपुर जिले के अभियान के बारे में भी उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जनपद स्तरीय अभियान के बारे में बताया कि 1494 टीम सोमवार से 15 दिसम्बर तक घर घर जाकर दवा पिलाएंगी। कुल 8.80 लाख घरों तक पहुंच कर दवा पिलाई जाएगी। जो बच्चे छूट जाएंगे उन्हें 17 दिसम्बर को बी टीम दवा पिलाएगी। इस बार 6.47 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा सुरक्षित है
एम्स गोरखपुर के टीकाकरण बूथ पर पर अपनी नातिन वैष्णवी (3.5 वर्ष) और डिम्पल (4.5) को पोलियो ड्रॉप पिलवाने आईं गीता देवी ने बताया कि उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरस्वती देवी ने बूथ के बारे में सूचना दी थी। वह पहले भी इन बच्चियों को पल्स पोलियो की दवा पिलवा चुकी हैं। यह सुरक्षित और असरदार है। सभी लोगों को अपने बच्चों को पल्स पोलियो से बचाव की दवा अवश्य पिलानी चाहिए। उप मुख्यमंत्री के हाथों दवा का सबसे पहले सेवन करने वाली बच्ची शैरिल की मां कुसुम ने बताया कि बच्ची को अन्य टीके भी समय से लगवाती हैं । सभी लोगों को पांच साल में सात बार बच्चों का नियमित टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए। एम्स स्थित बूथ से अर्पिता, सौम्या, पिहू, प्रिंस और कार्तिक को विभिन्न अधिकारियों ने पोलियो ड्रॉप पिलाया । इस बूथ का अभियान के दौरान नौ बजे से चार बजे तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed