फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy Chief Minister's orders meaningless, still prescribing outside medicines

Lucknow News: उपमुख्यमंत्री के आदेश बेमानी, अब भी लिख रहे बाहर की दवाएं

Sat, 31 May 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister's orders meaningless, still prescribing outside medicines
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अस्पताल निदेशक के सख्त आदेशों का भी बलरामपुर अस्पताल के डॉक्टरों पर असर नहीं पड़ रहा है। वे अब भी मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे हैं।
विज्ञापन




कुछ दवाएं मरीज के पर्चे पर लिखी जा रही हैं। बाकी मरीज को मेडिकल स्टोर पर भेजकर बताई जा रही है। शुक्रवार को पीड़ित महिला ने अस्पताल प्रशासन से इसकी शिकायत भी की।
विज्ञापन


नस संबंधी परेशानी से जूझ रहीं हरदोई निवासी रेखा शुक्रवार सुबह बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में पहुंचीं। उन्होंने कमर के नीचे के हिस्से की नस में दिक्कत होने की बात कही। इस पर डॉक्टर ने पर्चे पर दवाएं लिखकर रेखा को बाहर के निजी मेडिकल स्टोर पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्टोर संचालक ने 15 दिन की दवा के दो हजार रुपये मांगे। रेखा ने इतने पैसे न होने की बात कहते हुए चार दिन की ही दवाएं ली। इसके बाद अस्पताल प्रशासन से बाहर से दवाएं मंगवाए जाने की शिकायत की। अस्पताल निदेशक डॉ. दिनेश कुमार के मुताबिक, जांच में आरोप सही मिले तो संबंधित डॉक्टर के खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

डिप्टी सीएम ने पकड़ा था मामला

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बीते दिनों बलरामपुर अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान दो डॉक्टरों को बाहर की दवाएं लिखते पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed