{"_id":"6438667a54832de060053b46","slug":"deputy-chief-minister-said-on-the-encounter-of-asad-and-shooter-ghulam-the-killer-was-found-in-the-soil-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर उप मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले- मिट्टी में मिल गया हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर उप मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले- मिट्टी में मिल गया हत्यारा
Fri, 14 Apr 2023 02:00 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ।
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 14 Apr 2023 02:00 AM IST
सार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि अपराधियों की कोई जाति धर्म नहीं होती है। कृपया इसका राजनीतिकरण नहीं करें। उन्होंने कहा कि यूपी से माफियाओं का सफाया हो रहा है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर पर ट्वीट करते हुए कहा कि मिट्टी में मिल गया हत्यारा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय उमेशपाल के हत्यारों को यूपी एसटीएफ ने जमींदोज किया है। एसटीएफ के जवानों को बहुत बधाई। पाठक ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि अपराधियों की कोई जाति धर्म नहीं होती है। कृपया इसका राजनीतिकरण नहीं करें। उन्होंने कहा कि यूपी से माफियाओं का सफाया हो रहा है। अपराधियों का साथ देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने भयमुक्त समाज बनाया है। अपराधियों को सजा दिलाने में यूपी नंबर एक है।
विज्ञापन
माफियाराज को मिट्टी में मिला दिया : स्वतंत्र देव
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी सरकार में किसी प्रकार का माफियाराज नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि यूपी एसटीएफ ने माफियाराज को मिट्टी में मिला दिया, इसके लिए पूरी टीम को बधाई। स्वतंत्र देव ने अतीक अहमद पर तंज कसते हुए कहा कि दूसरों के परिवार उजाड़ने वाले को आज अपने परिवार की चिंता सता रही है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्वीट पर तंज कसते हुए कहा कि जब जब किसी अपराधी, आतंकी, माफिया पर प्रहार होता है तब तब एक व्यक्ति उनके समर्थन में जरूर खड़ा हो जाता है।
विज्ञापन
अपराधियों के पक्ष में खड़े विपक्ष के अपराध का निर्णय जनता करेगी : भूपेंद्र सिंह
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि नया उत्तर प्रदेश जनता को सुरक्षा व सुशासन ेदने वाला प्रदेश है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार भय मुक्त, अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा कर रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अपराधियों के पक्ष में खड़े विपक्ष के अपराध का निर्णय उत्तर प्रदे की जनता करेगी।
विज्ञापन
हत्यारों का यही हश्र होना था : केशव
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उमेश पाल एडवोकेट और पुलिस के जवानों के हत्यारों का यही हश्र होना था। मौर्य ने यूपी एसटीएफ को बधाई भी दी है।