{"_id":"5b1edb9c4f1c1bab6e8b7604","slug":"dept-to-asses-the-loss-in-bungalow-of-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल अखिलेश यादव के बंगले में मिली टूट-फूट, राज्य संपत्ति विभाग ने शुरू किया नुकसान का आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल अखिलेश यादव के बंगले में मिली टूट-फूट, राज्य संपत्ति विभाग ने शुरू किया नुकसान का आकलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश के बंगले का हाल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्रियों से खाली कराए गए सरकारी बंगलों में केवल सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बंगले में टूट-फूट मिली है। राज्य संपत्ति विभाग ने बंगले में हुई टूट-फूट और नुकसान का आकलन शुरू किया है।
विज्ञापन
राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश शुक्ला ने बताया कि विभाग ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश से खाली कराए गए बंगलों का मुआयना किया है। इनमें केवल पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विक्रमादित्य मार्ग स्थित बंगले में टूट-फूट मिली है।
विज्ञापन
विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार टूट-फूट और खुर्द-बुर्द हुए सामान का मिलान किया जा रहा है। 1-2 दिन में पूरी रिपोर्ट विभाग के प्रमुख सचिव को प्रस्तुत की जाएगी। शासन स्तर से निर्णय के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन