फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Depending on the government for everything is not a quality of a self-reliant society: Yogi

हर काम के लिए सरकार पर निर्भर रहना स्वावलंबी समाज का गुण नहीं : योगी

Sat, 24 Jan 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Depending on the government for everything is not a quality of a self-reliant society: Yogi
मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर काम के लिए सरकार पर निर्भर रहना स्वावलंबी समाज का गुण नहीं हो सकता। हम अपने देश और समाज के प्रति भी सोचें। सरकार के साथ मिलकर ऐसे प्रयासों को आगे बढ़ाएं, जिससे कार्यों की गति कई गुना बढ़ सके। यह मॉकड्रिल हमें सभी परिस्थितियों में हमेशा तैयार रहने की प्रेरणा देती है। युद्धकाल, शांतिकाल, आपदा, आकस्मिक दुर्घटना आदि में फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में नागरिक सुरक्षा संगठन की भूमिका को समाज ने निर्विवाद रूप से स्वीकारा है।
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि नेताजी के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए नागरिक सुरक्षा संगठन की ओर से आयोजित मॉकड्रिल हर परिस्थिति के लिए खुद को तैयार रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नागरिक सुरक्षा संगठन के महत्व को देखते हुए सभी 75 जिलों में इसका गठन किया गया है। सभी जिलों में भर्ती की प्रक्रिया जारी है। सायरन लग चुके हैं और मॉकड्रिल आयोजित किया जा रहा है। यह संगठन केवल शांतिकाल में पर्व और त्योहारों तक सीमित नहीं है। बाढ़ या अन्य आपदा, घटना-दुर्घटना, बड़े आयोजन में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना या फिर दुश्मन द्वारा युद्ध थोपा गया हो, तब समाज की व्यवस्था संभालने में संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह एक अच्छा प्रयास है और इसे निरंतर हमारी प्रैक्टिस का हिस्सा बनना चाहिए। युद्ध, आपदा प्रबंधन, दुर्घटना होने पर पीड़ित को समय पर उपचार दिलाने के लिए गोल्डन आवर की व्यवस्था को मजबूत करना होगा। एसडीआरएफ के माध्यम से आपदा मित्रों की भर्ती जारी है। आपदा मित्रों को होमगार्ड भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। फर्स्ट रिस्पांडर के रूप में होमगार्ड स्वयंसेवक बड़ा सहयोग कर सकता है। आज टूरिज्म और इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बढ़ रहा है। हाईराइज बिल्डिंग में यदि आग लग जाए तो नागरिक सुरक्षा संगठन या आपदा मित्र कैसे योगदान दे सकते हैं, इसके लिए नियमित मॉक ड्रिल जरूरी है। इस अवसर पर होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति, विधायक डॉ. नीरज बोरा, डॉ. लाल जी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, ओपी श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा संयुक्ता समद्दार आदि उपस्थित थे।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

मॉकडि्रल के दौरान सीएम योगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed