फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Departments not taking interest in developing PM Adarsh villages

अनुसूचित जाति बहुल 1300 पीएम आदर्श गांवों के विकास में रुचि नहीं ले रहे विभागों के अफसर

Sat, 28 Dec 2019 04:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 28 Dec 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
Departments not taking interest in developing PM Adarsh villages
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित 1300 गांवों के विकास में ग्राम विकास समेत कई विभागों के अफसरों की रुचि नहीं हैं। शायद इसीलिए शुक्रवार को इन गांवों के विकास को लेकर शासन स्तर पर हुई बैठक में ग्राम विकास समेत छह विभागों के प्रतिनिधि नहीं पहुंचे। मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


योजना के तहत अनुसूचित जाति बहुल 1300 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों में 260 करोड़ रुपये से विकास कार्य होने हैं।  प्रत्येक घर में शौचालय, हर गरीब को आवास, रसोई गैस, बिजली कनेक्शन, बेहतर मार्ग, कम्यूनिटी सेंटर और स्कूल समेत अन्य सुविधाएं दी जानी है। इसके लिए केंद्र सरकार ने सर्वे कराकर 27 हजार काम एक एक विशेष सॉफ्टवेयर में सूचीबद्ध किए हैं। इन कामों के लिए प्रत्येक चयनित गांव को 20 लाख रुपये मिलेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री को कराएंगे अवगत

योजना में वही गांव चुने गए हैं, जिनमें आधी से ज्यादा आबादी अनुसूचित जाति की है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना राज्यस्तरीय समिति का गठन किया गया है। शुक्रवार को समिति की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन ग्राम्य विकास विभाग, जल निगम, आईटी, एनआईसी, बैंकर्स और कौशल विकास विभाग के अधिकारी ही नहीं पहुंचे। इस पर रमापति शास्त्री ने गहरी नाराजगी जताई। साथ ही पूरी स्थिति से सीएम को अवगत कराने की बात भी कही।

केंद्र सरकार की इस योजना में एनआईसी और बैंकर्स का भाग न लेना और भी गंभीर बात है, क्योंकि यह दोनों ही सेक्टर केंद्र सरकार के अधीन आते हैं। वित्तीय समावेश, तकनीकी विकास और नेटवर्क से जोड़ने के लिए इन विभागों के साथ योजना बनाना जरूरी है। इस संबंध में प्रमुख सचिव, समाज कल्याण मनोज सिंह ने बताया कि सभी विभागों से समिति की बैठक में अनिवार्य रूप से हिस्सा लेने के लिए निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed