फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Departmental ambulance service collapses at KGMU, patients travel by e-rickshaw

Lucknow News: केजीएमयू में विभागीय एंबुलेंस सेवा ध्वस्त, ई रिक्शे से जा रहे मरीज

Tue, 12 May 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Departmental ambulance service collapses at KGMU, patients travel by e-rickshaw
ई रिक्शे पर मरीज को बैठाते तीमारदार।
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एंबुलेंस सेवा पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। हालत यह है कि गंभीर मरीजों को एक से दूसरे विभाग ले जाने के लिए तीमारदार ई-रिक्शा का सहारा लेने को मजबूर हैं। आरोप है कि विभाग से एंबुलेंस आवंटित होने के बावजूद चालक समय पर वाहन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है।
विज्ञापन

रीढ़ के ऑपरेशन के बाद मरीज को ई रिक्शे से ले जाना पड़ा : बस्ती निवासी गायत्री का बुधवार को लिंब सेंटर में रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उन्हें तेज दर्द होने लगा। डॉक्टरों ने दर्द के कारण का पता लगाने के लिए सोनोग्राफी जांच कराने की सलाह दी और मरीज को करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मुख्य परिसर स्थित रेडियोडायग्नोसिस विभाग भेजा गया।
विज्ञापन

मरीज के बेटे आकाश और बहन जानकी देवी ने बताया कि कर्मचारियों ने मरीज को शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस आवंटित कराई और चालक का मोबाइल नंबर भी दिया। परिजन करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे, लेकिन वाहन नहीं पहुंचा। कई बार फोन करने के बावजूद चालक ने कॉल रिसीव नहीं की। करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद भी जब कोई व्यवस्था नहीं हुई तो परिजनों ने मजबूर होकर ई रिक्शा बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीढ़ का ऑपरेशन होने से मरीज को ई रिक्शे में लिटाने में काफी परेशानी हुई। किसी तरह गोद में संभालकर परिजन मरीज को मुख्य परिसर तक ले गए, लेकिन देरी के कारण जांच नहीं हो सकी। इसके बाद उन्हें मरीज को दोबारा ई रिक्शे से लिंब सेंटर वापस लाना पड़ा।

ई रिक्शे पर मरीज को बैठाते तीमारदार।

ई रिक्शे पर मरीज को बैठाते तीमारदार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed