फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Department woke up on the fifth day, electricity of 10 entrepreneurs started

Lucknow News: पांचवें दिन जागा विभाग, चालू हुई 10 उद्यमियों की बिजली

Tue, 24 Dec 2024 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Department woke up on the fifth day, electricity of 10 entrepreneurs started
इसी कॉम्प्लेक्स की काट दी गई थी बिजली।

विज्ञापन

लखनऊ। बिजली महकमे के मुख्यालय अशोक मार्ग स्थित शक्ति भवन से महज 400 मीटर की दूरी पर सप्रू मार्ग के व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के 10 उद्यमियों की बिजली पांचवें दिन बाद सोमवार को जोड़ दी गई है। अभी तक उद्यमी जनरेटर का सहारा ले रहे थे। उद्यमियों का आरोप है कि राजभवन खंड के तहत क्लाइड रोड उपकेंद्र में तैनात जूनियर इंजीनियर ब्रजकिशोर उत्पीड़न रहा है।



उद्यमियों का कहना कि बीते बृहस्पतिवार शाम पड़ोस के शोरूम में आग लगी थी। जूनियर इंजीनियर ने व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स एवं आग लगने वाले शोरूम की बिजली कटवा दी थी। जूनियर इंजीनियर का कहना है कि फायर की एनओसी देने के बाद ही बिजली कनेक्शन जोड़ा जाएगा। उद्यमियों ने बताया कि कॉम्प्लेक्स में जब कनेक्शन दिए गए थे, तब फायर की एनओसी नहीं ली गई थी। हालांकि, सोमवार शाम 5:50 बजे अधिशासी अभियंता की जानकारी में आने उद्यामियों की बिजली चालू करा दी गई।
विज्ञापन


लाइनमैन सलाह दे रहा बीच को रास्ता निकालो



क्लाइड रोड उपकेंद्र पर बिजली चालू करने की शिकायत दर्ज कराने के बाद कोई नहीं आया। उद्यमियों ने वहां पर पहुंचकर बातचीत की। यहां एक लाइनमैन ने सुझाव दिया कि फायर की एनओसी नहीं तो बीच का रास्ता निकालो। लाइनमैन का इशारा जेब गरम करो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी कनेक्शन का लोड



राजीव अरोरा 25 किलोवाॅट

सेवा चिकन 24 किलोवाॅट



शेरखान 27 किलोवाॅट

रॉयल इनफील्ड 25 किलोवाॅट



जावेद हबीब 20 किलोवाॅट

महेंद्र दीक्षित 26 किलोवाॅट



उद्यमियों की बिजली चालू करवा दी गई है। हालांकि, शिकायत मेरे पास नहीं आई है। पांच दिन से उद्यमियों की बिजली को चालू न करना बड़ी लापरवाही है। जूनियर इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।



- अनुज कुमार, एक्सईएन राजभवन लखनऊ मध्य जोन लेसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed