फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dentist husband demanding car in dowry beats wife and gives her triple talaq

Lucknow News: दहेज में कार मांग रहे डेंटिस्ट पति ने विवाहिता को पीटा, दे दिया तीन तलाक

Mon, 23 Jun 2025 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Dentist husband demanding car in dowry beats wife and gives her triple talaq
लखनऊ। सआदतगंज इलाके की विवाहिता को डेंटिस्ट पति व ससुराल वालों ने दहेज में कार न मिलने पर प्रताड़ित किया। देवर ने पीड़िता से छेड़छाड़ की। पति से शिकायत की तो पीड़िता को ही बेरहमी से पीट दिया गया। इससे रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आ गई। इसके बाद पति ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने शनिवार को पति, सास, ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, देवर के खिलाफ छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में सआदतगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार, मार्च 2021 में उनका निकाह कैम्पबेल रोड निवासी डेंटिस्ट से हुआ था। मायके वालों ने पांच लाख रुपये कैश, जेवर व अन्य सामान दहेज में दिया था। बावजूद इसके पति व ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करते हुए उन्हें प्रताड़ित कर रहे थे। अक्तूबर 2022 की रात वह घर में अकेली थीं तो देवर ने उनसे छेड़छाड़ की। उन्होंने पति से शिकायत की तो उन्हें ही बेरहमी से पीट दिया गया। इससे रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी। अस्पताल में उपचार कराने के बाद वह मायके आ गईं। आरोप है कि 30 जनवरी 2025 की रात पति ने मायके पहुंच कर फिर से कार की मांग की और विरोध करने पर उन्हें तीन तलाक दे दिया। इंस्पेक्टर सआदतगंज संतोष आर्या ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed