{"_id":"63a94bbd80a8b92a76657ce6","slug":"dense-fog-and-cold-wave-will-continue-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News : ठंड से ठिठुरा यूपी, घने कोहरे से पूरे सप्ताह नहीं मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News : ठंड से ठिठुरा यूपी, घने कोहरे से पूरे सप्ताह नहीं मिलेगी राहत
Mon, 26 Dec 2022 12:55 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Dec 2022 12:55 PM IST
सार
यूपी में ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी मौसम से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। कोहरा और घना होगा।
विज्ञापन
सोमवार सुबह छाया कोहरा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
ठंड से पूरा यूपी ठिठुर रहा है जबकि कई जिलों में सुबह शाम घना कोहरा होने से लोगों को मुश्किल हो रही है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। कोहरे और ठंड का कहर जारी रहेगा।
सोमवार को मुरादाबाद के कई इलाकों मे दृश्यता काफी कम रही और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्शियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रदेश के ज्यादातर जिलों का हाल ऐसा ही है। जहां सुबह और शाम को घना कोहरा छाया रहता है।