फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dengue kils one more cop in lucknow

पत्नी का इलाज कराते-कराते डेंगू की चपेट में आया दरोगा, मौत

Thu, 25 Aug 2016 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Aug 2016 01:45 PM IST
विज्ञापन
dengue kils one more cop in lucknow
- फोटो : file photo
डेंगू ने एक और दरोगा की जान ले ली। एसएसपी अभियोजन कार्यालय में तैनात दरोगा अनिल कुमार पांडेय (55) की बुधवार सुबह तेज बुखार के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। बीते दिनों भूतनाथ चौकी इंचार्ज केजी शुक्ला की भी डेंगू से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस क्वार्टर में ही उनकी मौत हो गई। वहीं मोहनलाल गंज में दसवीं कक्षा की छात्रा पूजा की भी डेंगू ने जान ले ली। पूजा चार दिनों से रायबरेली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती थी और कार्ड टेस्ट में उसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

एसओ अलीगंज कमलापति यादव ने बताया कि मूल रूप से फैजाबाद बीकापुर के अनिल कुमार पांडेय की पत्नी सरला को कुछ दिन से तेज बुखार था। जांच में पता चला कि उनको डेंगू बुखार है। सरला का इलाज अलीगंज स्थित एक ट्रस्ट के अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अनिल का अस्पताल रोज आना-जाना रहा ज‌िससे वे भी तेज बुखार की चपेट में आ गए। बुधवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और अलीगंज स्थित पुलिस लाइन क्वार्टर में उनकी मौत हो गई। 

अनिल की आठ बेटियां हैं जिनमें तीन की शादी हो चुकी है, जबकि पांच बेटियों की शादी होनी बाकी है। वहीं मोहनलालगंज कस्बे के गंगा सागर गोस्वामी की बेटी पूजा की निजी अस्पताल में चार दिनों के इलाज के बाद भी हालत नहीं सुधरी। बुधवार तड़के पूजा ने दम तोड़ दिया। 

भूतनाथ चौकी इंचार्ज केजी शुक्ला भी अलीगंज स्थित पुलिस लाइंस क्वार्टर में ही रहते थे। केजी शुक्ला, अनिल कुमार पांडेय की मौत और अनिल की पत्नी सरला का डेंगू का चपेट में आना पुलिस क्वार्टर के आसपास साफ-सफाई के इंतजाम पर सवालिया निशान है।

म‌िले नए मरीज

dengue kils one more cop in lucknow
zfgsdfgrse - फोटो : Getty Images
अनिल की आठ बेटियां हैं जिनमें तीन की शादी हो चुकी है, जबकि पांच बेटियों की शादी होनी बाकी है। वहीं मोहनलालगंज कस्बे के गंगा सागर गोस्वामी की बेटी पूजा की निजी अस्पताल में चार दिनों के इलाज के बाद भी हालत नहीं सुधरी। बुधवार तड़के पूजा ने दम तोड़ दिया। 

भूतनाथ चौकी इंचार्ज केजी शुक्ला भी अलीगंज स्थित पुलिस लाइंस क्वार्टर में ही रहते थे। केजी शुक्ला, अनिल कुमार पांडेय की मौत और अनिल की पत्नी सरला का डेंगू का चपेट में आना पुलिस क्वार्टर के आसपास साफ-सफाई के इंतजाम पर सवालिया निशान है।

बुधवार को हुई दो मौतों के साथ डेंगू से मौतों का आंकड़ा 15 पहुंच गया। वहीं  29 नए मरीजों में बुधवार को कार्ड टेस्ट से डेंगू की पुष्टि हुई। सिविल में 18, बलरामपुर में 3, केजीएमयू में 4 और लोहिया में 4 मरीजों में पुष्टि हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed