फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dengue-Chikungunya investigation will be accelerated

Lucknow News: डेंगू-चिकनगुनिया की जांच में आएगी तेजी

Wed, 20 Aug 2025 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Dengue-Chikungunya investigation will be accelerated
लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई में माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. रुंगमयी एसके मराक के मुताबिक, आने वाले दिनों में डेंगू-चिकनगुनिया की जांच में तेजी आएगी। इससे समय रहते मच्छरजनित बीमारियों का इलाज किया जा सकेगा। वह विभाग की ओर से प्रदेश भर के लैब टेक्नीशियन और वैज्ञानिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

प्रो. रुंगमयी एसके मराक ने बताया कि माइक्रोबायोलॉजी विभाग की वायरल रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब (वीआरडीएल) में डेंगू डिवीजन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से 20 दिवसीय राज्यस्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसमें प्रदेशभर से आए 200 से अधिक लैब टेक्नीशियन और गैर-चिकित्सक वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं। वीआरडीएल प्रभारी डॉ. अतुल गर्ग ने बताया कि प्रशिक्षण में डेंगू और चिकनगुनिया की जांच के लिए के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। डेंगू डिवीजन के संयुक्त निदेशक डॉ. वीके सिंघल ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रदेश में जांच प्रोटोकॉल में एकरूपता लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed