{"_id":"8ecb6c1b194fdb4df0758109779f3be5","slug":"dengue-alert-in-up-27-district-sensitive-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से सावधान, जानें किन जिलों में है ज्यादा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से सावधान, जानें किन जिलों में है ज्यादा खतरा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू के लिहाज से संवेदनशील की श्रेणी में रखे गए लखनऊ समेत 27 जिलों में से 22 में इसके मरीज मिलने के बाद राज्य सरकार इन जिलों को अलर्ट किया है। इन जिलों में 10 बेड डेंगू के मरीजों के लिए रिजर्व रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक सूबे में तीन मरीजों की मौत इससे हुई है। जबकि 195 मरीजों में इस रोग की पुष्टि हुई है। डेंगू के सबसे ज्यादा 50 मरीज गाजियाबाद में मिले हैं।
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर में 48, कानपुर नगर में 43 तो लखनऊ में 13 मरीजों में इसकी पुष्टि हो गई है। इलाहाबाद, जौनपुर, उन्नाव, सीतापुर व बरेली में भी चार से छह डेंगू के मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
लखनऊ, कानपुर व गाजियाबाद जिले के एक-एक मरीज की इसकी चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी है। जबकि पिछले साल के पूरे सीजन में 200 लोग ही डेंगू की चपेट में आए थे। यही नहीं एक भी रोगी की मौत इससे नहीं हुई थी।
इन संवेदनशील 27 जिलों में जांच भी फ्री
सरकार ने सभी 27 संवेदनशील जिलों में मच्छरों की रोकथाम के लिए रसायन का छिड़काव करने के लिए कहा है।
इन जिलों के जिला अस्पतालों में डेंगू की निशुल्क जांच की सुविधा मुहैया करा दी गई है। बुखार से प्रभावित जिलों में निदेशक स्तर के अफसरों को मौके पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।
महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विजय लक्ष्मी ने कहा कि कानपुर नगर में 800 लोगों की अब तक जांच हो चुकी है। इसमें 43 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी जिलों में विशेष सतर्कता रखने के लिए कहा गया है।
ये हैं संवेदनशील जिले
लखनऊ, उन्नाव, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर नगर, औरैया, कानपुर देहात, कन्नौज, मुरादाबाद, बिजनौर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अमेठी, अंबेडकरनगर, इलाहाबाद, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, बस्ती, सिद्धार्थनगर, जौनपुर, मिर्जापुर, बांदा, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महाराजगंज।