फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demonstration and siege of substation in protest against power crisis

Lucknow News: बिजली संकट के विरोध में उपकेंद्र का घेराव-प्रदर्शन

Sun, 27 Jul 2025 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Demonstration and siege of substation in protest against power crisis
मामपुर बाना उपकेंद्र के गेट पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।  - फोटो : संवाद

विज्ञापन
बख्शी का तालाब। मामपुर बाना गांव में पिछले तीन माह से बिजली को लेकर समस्या है। इससे लगभग पांच हजार आबादी प्रभावित है। समस्या का निराकरण न किए जाने के विरोध में शनिवार सुबह मामपुर बाना उपकेंद्र का घेराव कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा जब से नए एसडीओ आए हैं, बिजली 15 मिनट आती है और एक घंटे के लिए कट जाती है। शुक्रवार की शाम आंधी-बारिश के बाद बिजली न होने के कारण रात दो बजे तक लोगों को जागना पड़ा। भाजपा के पदाधिकारियों ने विधायक योगेश शुक्ला को उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन की जानकारी दी। इसके पौन घंटे बाद अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचे। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने सरकार और बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिशासी अभियंता ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या के स्थाई समाधान के लिए ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई जाएगी।




दस घंटे अंधेरे में डूबे रहे 13 गांव



मलिहाबाद। शुक्रवार शाम आंधी-बारिश के दौरान रहीमाबाद इलाके के कई दर्जन गांवों की बिजली शाम पांच बजे गुल हो गई, जो देर रात लगभग 10 घंटे के बाद 3 बजे आई। इस दौरान रहीमाबाद, दौलतपुर, तिरगवां, शेरनगर, साहिजना, गोपालपुर, लालूहार, जिन्दौर शेरनगर, गढ़ी, गदिया खेड़ा, लालता खेड़ा, नत्थू खेड़ा, मुसीबतगंज गांव अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन




लो वोल्टेज से परेशान रहे लोग

ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को लोग लो वोल्टेज की शिकायत दर्ज कराते रहे। शनिवार शाम को गेहरू उपकेंद्र की 33 केवी लाइन ठप होने से बिजली संकट उत्पन्न हुआ। इसी प्रकार विकासनगर, गोमतीनगर, गोमतीनगर विस्तार, जानकीपुरम आदि में भी छिटपुट बिजली संकट की समस्या आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed