{"_id":"690fa7d9fc333c0a4f0ea8cc","slug":"demolishing-someone-elses-house-and-building-flatssold-it-and-fled-lucknow-news-c-13-knp1002-1462526-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दूसरे का मकान तोड़कर बनाए फ्लैट...बेचकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दूसरे का मकान तोड़कर बनाए फ्लैट...बेचकर भागा
Sun, 09 Nov 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर क्षेत्र में बिल्डर ने सिंधु नगर निवासी संजय कुमार का मकान तोड़कर उनकी जमीन पर कई फ्लैट बनाकर बेच दिया और मुनाफे के लाखों रुपये लेकर रफू-चक्कर हो गया। जमीन व मकान हाथ से जाने के बाद पीड़ित न्यू रहीमाबााद सरोजनीनगर में किराये के मकान में रहने को मजबूर है। पुलिस उपायुक्त के आदेश पर कृष्णानगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
संजय कुमार के अनुसार वह और उनकी भाभी ने ब्रोकर अमित श्रीवास्तव के कहने पर वर्ष 2022 में मुस्तफा और राकेश से अपना मकान तोड़वाकर बिल्डिंग बनाने का एग्रीमेंट किया था। इस पर उसे पांच लाख रुपये मिले थे। एग्रीमेंट के अनुसार निर्मित बिल्डिंग में फ्लैट और बाकी बने फ्लैटों की बिक्री पर जो मुनाफा मिलेगा, उन्हें दिया जाएगा।
आरोप है कि बिल्डर ने नक्शा पास करवाने के नाम पर घर के दस्तावेज ले लिए और फर्जी नक्शा बनवाकर वर्ष 2023 में बिडिंग का निर्माण शुरू कराया। इसे एलडीए ने सील कर दिया और बिल्डिंग ध्वस्तीकरण का नोटिस भी उनके घर पर चस्पा कर दिया। इसके बावजूद बिल्डर ने निर्माण जारी रखा और वर्ष 2024 जून में फ्लैट बेचकर गायब हो गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी बिल्डर मुस्तफा, राकेश व ब्रोकर अमित पर केस दर्ज कर लिया है।