फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   demanding money, man throw vegitables on road, after tweet case registerd

सब्जी खरीदी और पैसे मांगने पर दुकानदार की सब्जियां चौराहे पर फेंकीं, सीएम के मीडिया सलाहकार के ट्वीट पर केस दर्ज

Thu, 25 Feb 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
demanding money, man throw vegitables on road, after tweet case registerd
लखनऊ। गुडंबा के जानकीपुरम चार नंबर चौराहे पर बुधवार शाम नशे में धुत कार सवार अभय चौहान ने बाराबंकी निवासी एक सब्जी विक्रेता शईदुद्दीन की दुकान से खरीदारी की और जाने लगा। दुकानदार ने रुपयों की मांग की तो वह भड़क गया और दुकान की सारी सब्जी चौराहे पर फेंक दी।
विज्ञापन

वारदात के कुछ देर बाद अमित त्रिपाठी व प्रदेश सरकार के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने फोटो के साथ लखनऊ पुलिस और पुलिस कमिश्नर को टैग कर पूरा मामला ट्वीट किया। जिसमें कहा गया कि हैरानी होती है ऐसे लोगों को देखकर। उम्मीद है कि लखनऊ पुलिस इन्हें संवेदनशील बनाने का पाठ अवश्य पढ़ाएगी। इसके बाद पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने उस पर अपना जवाब दिया।
विज्ञापन

उन्होंने इंस्पेक्टर गुडंबा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक गुडंबा फरीद अहमद ने पीड़ित सब्जी विक्रेता की तहरीर पर आरोपित कार सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपित अभय चौहान वकील बताया जा रहा है। उसकी कार में पीछे हाईकोर्ट लिखा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed