{"_id":"676f0a131c243c5203000d17","slug":"demand-to-repair-the-womens-common-hall-of-jawahar-bhawan-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1011759-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जवाहर भवन के महिला कॉमन हॉल को दुरुस्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जवाहर भवन के महिला कॉमन हॉल को दुरुस्त करने की मांग
विज्ञापन
लखनऊ। जवाहर भवन स्थित महिला कॉमन हॉल की दुर्दशा पर कर्मचारियों ने नाराजगी जताई। जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन ने राज्य संपत्ति विभाग को पत्र भेज कर कॉमन हॉल दुरुस्त करने की मांग की।
संगठन की अध्यक्ष मीना सिंह ने पत्र में कहा कि जवाहर व इंदिरा भवन में हजारों की संख्या में महिला अधिकारी व कर्मचारी कार्यरत हैं। कई विभागों का नेतृत्व भी महिलाएं कर रही हैं। जवाहर भवन स्थित महिला कॉमन हाल में सीलन व गंदगी की भरमार है। शिकायत के बाद भी सुधार नहीं किया गया। उन्होंने कॉमन हॉल में प्लास्टर, पुताई व सीलन को समाप्त करने के साथ बिजली के उपकरण दुरुस्त करने की मांग की।
एसोसिएशन के महासचिव का इस्तीफा नामंजूर
जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष मीना सिंह ने महासचिव पंकज मेहरोत्रा का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। यह निर्णय पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया।