फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand to collect rent from Talkatora Road shopkeepers at old rates

Lucknow News: तालकटोरा रोड के दुकानदारों से पुरानी दर से किराया लेने की मांग

Sat, 31 Jan 2026 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Demand to collect rent from Talkatora Road shopkeepers at old rates
बैठक करते व्यापारी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने आलमबाग में तालकटोरा रोड पर शुक्रवार को अध्यक्ष अमरनाथ अग्रवाल के नेतृत्व में बैठक की। तालकटोरा रोड के 335 दुकानदारों ने नगर निगम की ओर से बढ़ाए गए किराये के दामों पर नाराजगी जताई। पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि नगर निगम को दुकानें सील नहीं करने देंगे। दो फरवरी को महापौर का ज्ञापन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन मंत्री श्याम मिश्रा ने कहा कि नगर निगम ने तालकटोरा रोड के दुकानदारों पर 2017 में 1.20 रुपये प्रति स्क्वायर फीट किराया बढ़ाकर 6.20 रुपये किया था। किराया कम करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने पूर्व महापौर से भी आग्रह किया था। इस पर पुरानी दर पर किराया जमा करने का प्रस्ताव सदन में पास हुआ था। इसके बाद व्यापारियों ने किराया जमा करने का प्रयास किया तो अधिकारियों ने बताया कि विसंगतियां होने के कारण अभी किराया नहीं लिया जा सकता। महामंत्री योगेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम बढ़ी हुई दर से 2017 से 2025 तक के किराये की एकमुश्त वसूली नोटिस भेज रहा है। लाखों रुपये जमा न करने पर 13 दुकानें सील की गई हैं। व्यापारियों ने पुरानी दर से किराया लेने की मांग की। इस दौरान कोषाध्यक्ष धर्मपाल अग्रवाल, संगठन मंत्री श्याम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, युवा अध्यक्ष संजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।

बैठक करते व्यापारी।

बैठक करते व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed