फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Demand for judicial inquiry into demolition of advocates' chambers and lathicharge

Lucknow News: अधिवक्ताओं के चैंबर तोड़े जाने, लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग

Sat, 06 Jun 2026 03:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
Demand for judicial inquiry into demolition of advocates' chambers and lathicharge
लखनऊ। ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक जल्द पारित कराने और 17 मई को कचहरी के पास चैंबर तोड़े जाने, लाठीचार्ज की घटना की न्यायिक जांच की मांग की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे अधिवक्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसमें विभिन्न जिलों में अधिवक्ताओं पर बढ़ते हमलों, हत्याओं और उत्पीड़न की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सरकार से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को तुरंत लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

इससे पहले कचहरी परिसर में हुई सभा में ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि गोंडा, फतेहपुर और प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में अधिवक्ताओं की हत्याएं हुई हैं, लेकिन दोषियों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। चेतावनी दी कि विधानसभा के मानसून सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम पारित नहीं किया गया तो एसोसिएशन प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन


सभा की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी और संचालन जिलाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने किया। अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीकांत तिवारी, अंकित, जितेंद्र शर्मा, टीपी त्रिपाठी, कौशलेंद्र वर्मा, महेंद्र शुक्ला, डीपी सिंह, विकास शर्मा, आनंद दीक्षित, गिरीश मिश्र, अनीता वर्मा, सिमरन परवीन और जेके शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed