{"_id":"c5d3d2785f4303d68b4a6a4c54920e6e","slug":"demand-for-cost-free-govt-jobs-form","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरियों के फॉर्म निःशुल्क करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरियों के फॉर्म निःशुल्क करने की मांग
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 09 Sep 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
युवा स्नातक बेरोजगार वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बेरोजगारों के लिए सरकारी विभागों के फार्म भरने की व्यवस्था निशुल्क करने की मांग की है।
विज्ञापन
रविवार को शक्तिनगर में आयोजित एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकारी विभागों में निकलने वाले फार्मों को सरकार निशुल्क करे, जिससे अधिक संख्या में बेरोजगार फार्म भर सकें।
विज्ञापन
कहा कि सरकार फार्म के साथ जो बैंक ड्राफ्ट मांगती है, वह बेरोजगारों के लिए एक बड़ी समस्या है। कई बेरोजगार ऐसे हैं, जो किसी तरह अपने परिवार का पेट पालते हैं और रोजगार की तलाश में इधर उधर भटकते हैं।
विज्ञापन
इस फीस के चलते वह सरकारी विभागों के फार्म भरने से वंचित रह जाते हैं और बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जाती है।