{"_id":"60fc378830a3123bcd72e615","slug":"delta-variant-in-more-than-90-samples-genome-sequencing-is-being-done-continuously","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : 90 फीसदी से ज्यादा सैंपल में डेल्टा वैरिएंट, लगातार कराई जा रही है जीनोम सिक्वेंसिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : 90 फीसदी से ज्यादा सैंपल में डेल्टा वैरिएंट, लगातार कराई जा रही है जीनोम सिक्वेंसिंग
Sat, 24 Jul 2021 10:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:24 PM IST
सार
प्रदेश में मई से लेकर अब तक 90 फीसदी से ज्यादा कोविड सैंपल में डेल्टा वैरिएंट मिला है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को दी।
विज्ञापन
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में मई से लेकर अब तक 90 फीसदी से ज्यादा कोविड सैंपल में डेल्टा वैरिएंट मिला है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को दी। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर जांच के साथ ही जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जा रही है। मगर अभी तक कोई नया वैरिएंट नहीं मिला है।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि बीते 24 घंटे में 2,55,147 सैंपल में एक लाख 34 हजार की जांच आरटीपीसीआर के जरिए की गई है। इन सैंपल में करीब 10 फीसदी जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा गया है। मई, जून और 15 जुलाई तक के सैंपल में 90 फीसदी से ज्यादा डेल्टा वैरिएंट मिले हैं। जीनोम सिक्वेसिंग का कार्य केजीएमयू, सीडीआरआई और बीएचयू वाराणसी में चल रहा है।
विज्ञापन
हर शनिवार को बच्चों का टीकाकरण
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि कोविड टीकाकरण के साथ हर शनिवार को बच्चों का पोलियो, बीसीसी आदि का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। इसी तरह बुधवार को भी केंद्रों पर बच्चों व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन