{"_id":"6889e22223f1e94e720a4670","slug":"delimitation-wards-before-panchayat-elections-3-area-panchayat-37-gram-panchayat-wards-reduced-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पंचायत चुनाव से पहले वार्डों का परिसीमन, 3 क्षेत्र पंचायत और 37 ग्राम पंचायत वार्ड कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पंचायत चुनाव से पहले वार्डों का परिसीमन, 3 क्षेत्र पंचायत और 37 ग्राम पंचायत वार्ड कम
Wed, 30 Jul 2025 04:30 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Jul 2025 04:30 PM IST
सार
पंचायत चुनाव 2026 से पहले लखनऊ में वार्डों का नया परिसीमन किया गया है। मलिहाबाद क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतें नगर निगम में शामिल होने से जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के 37 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 3 वार्ड घट गए हैं।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव से पहले लखनऊ जिले में वार्डों का परिसीमन किया गया है। मलिहाबाद क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों मुजासा, फिरोजपुर और सरावां के नगर निगम सीमा में होने से सीमा के सदस्य के 37 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन वार्ड कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
पंचायत राज विभाग ने परिसीमन के तहत वार्डों की अनंतिम सूची तैयार कर विभिन्न स्थानों पर चस्पा कर दी है। इस पर 29 जुलाई से दो अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई हैं, जिनका निस्तारण तीन से पांच अगस्त तक होगा। अंतिम सूची छह अगस्त को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Youth Conclave: सीएम योगी बोले- 2017 के पहले चीन के माल से पटा पड़ा था यूपी का बाजार, अब ओडीओपी के उत्पाद ज्यादा
विज्ञापन
जिले में अब ये होंगे नए आंकड़े
ग्राम पंचायतों की संख्याः 494 से घटकर 491 ग्राम प्रधान पदः 494 से घटकर 491 ग्राम पंचायत सदस्य वार्डः 6218 से घटकर 6181 क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्डः 628 से घटकर 625
ऐसे होता है वार्डों का निर्धारण
ग्राम प्रधान पद के लिए ग्राम पंचायत की न्यूनतम आबादी :
1000 क्षेत्र पंचायत सदस्य वार्ड के लिए 2000 या इससे अधिक की आबादी वार्ड के लिए 50,000 से अधिक की आबादी।
ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड निर्धारण
1000-2000 आबादी 11 वार्ड
2000-3000 आबादी 13 वार्ड
3000 से अधिक आबादी 15 वार्ड
ये भी पढ़े- पड़ताल में खुलासा : निजी एंबुलेंस वसूल रहीं फ्लाइट से महंगा किराया, मरीजों की दलाली का चल रहा सिंडिकेट
जिला पंचायतराज अधिकारी जितेंद्र गोंड़ ने बताया कि परिसीमन के बाद वार्डों की अनंतिम सूची संबंधित पटलों पर चस्पा कर दी गई है। इसमें क्षेत्र पंचायत के तीन, ग्राम पंचायत सदस्य के 37 वार्ड कम हो गए हैं। चस्पा सूची पर 29 जुलाई से दो अगस्त तक आपत्ति मांगी गई है। तीन से पांच अगस्त तक प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। छह अगस्त से दस अगस्त तक प्रादेशिक सूची का अंतिम रूप से प्रकाशन कर दिया जाएगा।