फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   police reached at sahara shri's residence

'सहाराश्री' को पकड़ने आई पुलिस खाली हाथ लौटी

Fri, 28 Feb 2014 09:15 AM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 28 Feb 2014 09:15 AM IST
विज्ञापन
police reached at sahara shri's residence

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। जो घटनाक्रम अब तक सामने आया है, उससे साफ हो चुका है कि उन्हें अब अदालत के सामने व्यक्तिगत रूप से पेश होना ही होगा।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना के मामले में पेश न होने की वजह से उनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी कर दिया था। इसके बाद यह सवाल उठने लगा था कि क्या उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुवार को वह दिन आया, जब पुलिस गैर जमानती वॉरंट की तामील कराने लखनऊ स्थित सहारा श्री सुब्रत रॉय के घर पहुंच गई। हालांकि, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है कि वह घर पर मौजूद हैं या नहीं। लेकिन यह अब तक साफ हो चुका है कि सुब्रत ने पुलिस ने वादा किया है कि वह 4 मार्च को कोर्ट के सामने पेश हो जाएंगे।

गोमती नगर थाने के एसओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि सहारा शहर और हॉस्पिटल की तलाशी ली गई, लेकिन सहाराश्री नहीं मिले। पुलिस ने अपनी टीम में महिला कांस्टेबल्स को भी रखा था।

हालांकि, पुलिस की मुलाकात सहाराश्री की मां से जरूर हुई, लेकिन उनसे भी सहाराश्री के बारे में कोई खबर नहीं मिली। अब पुलिस को ऊपर बैठे अधिकारियों या कोर्ट के अगले निर्देश का इंतजार है।

संभवतः पुलिस सहाराश्री के कुछ अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर सकती है।

इसकी वजह यह भी है कि पुलिस के पास तय प्रक्रिया के तहत ज्यादा कुछ करने की गुंजाइश भी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अवमानना के एक मामले में सहारा प्रमुख सुब्रत राय की याचिका खारिज कर दी और उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट देने से इनकार कर दिया था।


न्यायमूर्ति के एस राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति जेएस केहर ने न्यायालय के आदेश की अवहेलना करके निवेशकों के 20 हजार करोड़ रुपए न लौटाने को लेकर सहारा प्रमुख को आड़े हाथों लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed