फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   delhi police in search of former MP's son ashish pandey

लड़की पर पिस्टल तानने वाले आशीष पांडेय को गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ पहुंची दिल्ली पुलिस

Tue, 16 Oct 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 Oct 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
delhi police in search of former MP's son ashish pandey
आशीष की गुंडागर्दी की एक तस्वीर।
नई दिल्ली के होटल हयात में पिस्टल निकालकर लड़की को धमकाने वाले बसपा के पूर्व सांसद के बेटे आशीष पांडेय को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस लखनऊ पहुंच गई है। लखनऊ पुलिस भी उसकी धरपकड़ के लिए उसके आवास के आसपास मुस्तैद है। 
विज्ञापन


पूर्व सांसद राकेश पांडे का बेटा और मौजूदा विधायक रितेश पांडेय का भाई आशीष पांडेय अपनी हरकतों के चलते चर्चा में आ गया है। वायरल हुए एक वीडियो में उसकी गुंडागर्दी साफ दिखाई दे रही है। 
विज्ञापन


वीडियो में देख सकते हैं कि एक 5 सितारा होटल के बाहर पिस्टल निकाल कर आशीष एक लड़की के पास जाता है और उसे धमकी देता है। इस दौरान एक-दो लोग उसका बीच-बचाव करते हैं। आशीष के साथ मौजूद एक लड़की उसे किसी तरह गाड़ी में लेकर आती है। वह फिर भड़ककर उतरने लगता है लेकिन लड़की उसे रोक लेती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के आरके पुरम थाने में पुलिस ने आशीष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। उसे गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस मंगलवार को लखनऊ पहुंच गई है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली ने लखनऊ पुलिस के साथ मिलकर संतुष्टि अपार्टमेंट में आशीष के फ्लैट पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। 

राजनीतिक परिवार की धौंस

मालूम हो कि मूलत: अंबेडकरनगर का रहने वाले आशीष पांडेय ने देहरादून से पढ़ाई की है और लखनऊ के गोमतीनगर में ही अपना मकान बनाकर परिवार के साथ रहता है। वह यहां अपनी कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाता है। वहीं, आशीष के माता-पिता व अन्य सदस्य अंबेडकरनगर में ही निवास करते हैं। पिता राकेश पांडेय बसपा से अंबेडकरनगर के पूर्व सांसद रह चुके हैं जबकि उसका छोटा भाई रितेश पांडेय जलालपुर से बसपा विधायक है। जाने माने नेता व आशीष के चाचा पवन पांडेय भी पूर्व विधायक हैं। राजनीतिक परिवार से होने के कारण ही शायद आशीष ने ऐसी धौंस दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed