{"_id":"613ef2b618b57819d86455e1","slug":"delhi-deputy-chief-minister-manish-sisodiya-arrived-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने रामलला के किए दर्शन, बोले- उनकी कृपा से ही अच्छा काम कर रहे केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने रामलला के किए दर्शन, बोले- उनकी कृपा से ही अच्छा काम कर रहे केजरीवाल
Mon, 13 Sep 2021 07:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Sep 2021 07:03 PM IST
सार
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अयोध्या में संतों से मुलाकात की और उनसे आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम सबके हैं और सभी को अयोध्या आना चाहिए।
विज्ञापन
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अयोध्या दौरे पर हैं। सोमवार को उन्होंने राम की नगरी में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने कहा कि राम सबके हैं और सभी को अयोध्या आना चाहिए। अयोध्या पहुंचने पर सआदतगंज बाईपास पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
अयोध्या में मनीष सिसोदिया ने रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण से मुलाकात की। उन्होंने सबसे पहले जानकी घाट बड़ा स्थान पहुंचकर संतों से आशीर्वाद लिया और जानकी घाट के महंत जन्मेजय शरण, महंत सुरेश दास ,महंत अवधेश दास, महंत दिलीप दास, महंत पवन दास सहित अन्य संतों से भी मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ आप नेता संजय सिंह सहित कई आप नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में और देश में जो भी काम कर रही है वह श्रीराम की कृपा और संतों के आशीर्वाद से कर रही है। संतों का आशीर्वाद है तो हमारे विचार पवित्र रहते हैं, मनोबल बढ़ता है। भगवान श्रीराम ने रामराज्य की स्थापना की थी आज भी दुनिया में उससे बढ़िया शासन का रूप नहीं है। दुनिया आज भी रामराज्य से प्रेरणा लेती है। एक सवाल के जवाब में कहा कि अयोध्या सबको आना चाहिए भगवान राम सब के हैं।
विज्ञापन
बता दें आम आदमी पार्टी यूपी चुनाव के लिए कठिन परिश्रम कर रही है। इसके लिए आगरा में तिरंगा यात्रा भी निकाली जा चुकी है। अब अयोध्या में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि अयोध्या में 14 सितंबर को होने जा रही तिरंगा संकल्प यात्रा ऐतिहासिक होगी। मंगलवार को गुलाब बाड़ी से तिरंगा यात्रा निकलेगी। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर यह यात्रा गांधी पार्क पहुंचेगी। अयोध्या के बाद पूरे प्रदेश में इस यात्रा की शुरुआत होगी।
इसके पहले मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वटिर अकाउंट पर अयोध्या दौरे की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि आज रामलला के दर्शन करने जा रहा हूँ, अयोध्या में प्रभु श्रीराम ने जनता की ख़ुशहाली की सत्ता का ऐसा मानक स्थापित किया कि ‘राम राज’आज भी स्वच्छ शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्रेरणा माना जाता है, प्रभु चरणों में यही विनती है कि हमारे विचारों को सदैव पवित्र बनाए रखने की कृपा बनी रहे।