फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   delegation of traders met Rajnath Singh in Lucknow put demands including formation of traders welfare board

UP News: रक्षामंत्री से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल, व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन सहित रखी ये मांगें

Sun, 20 Apr 2025 01:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 01:11 PM IST
सार

व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला। उन्होंने जल्द ही व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन सहित कई प्रमुख मांगें रखीं। इसमें बिजली कटौती एक अहम समस्या बताई। रक्षा मंत्री से समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन मिला। 

विज्ञापन
delegation of traders met Rajnath Singh in Lucknow put demands including formation of traders welfare board
रक्षामंत्री से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आईआईएम रोड स्थित महर्षि विश्वविद्यालय में हुआ। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान व्यापारी नेता अशोक मोतियानी और अनिल बजाज के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल रक्षामंत्री से मिला। उन्हें अपनी समस्याएं बताईं।  

विज्ञापन


व्यापारियों ने अपनी समस्याओं की लिस्ट का एक ज्ञापन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपा। इसमें उन्होंने कई मांगें रखीं। कहा कि लखनऊ को बिजली कटौती से मुक्त किया जाना चाहिए। बिजली कटौती से काफी परेशानी होती है। आए दिन मरम्मत के नाम पर पांच-पांच घंटे तक बिजली बंद कर दी जाती है। इससे व्यापार प्रभावित होता है। साथ ही प्रमुख बाजारों में बिजली के तारों का मकड़जाल होने से हादसों का अंदेशा बना रहता है। इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: 'ज्ञान के साथ अर्थव्यवस्था में बज रहा भारत का डंका...', रक्षामंत्री बोले- हम तेजी से बढ़ रहे आगे

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग

इसके अलावा व्यस्त बाजारों में फायर से संबंधित इंतजाम पुख्ता होने चाहिए। अमीनाबाद जैसे बड़े बाजारों में फायर विभाग की एक अतिरिक्त गाड़ी मौजूद रहनी चाहिए। नगर निगम द्वारा व्यस्त बाजारों में ठंडे पानी की मशीनें लगाई जानी चाहिए। ताकि, आने जाने वाले ग्राहकों को पीने का पानी उपलब्ध रहे। इसके साथ ही व्यापारियों ने व्यापारी कल्याण बोर्ड के जल्द ही गठन की मांग की। ताकि, व्यापारियों की समस्याएं बोर्ड के माध्यम से सरकार तक पहुंचाई जा सकें। 

इस मौके पर ये लोग रहे मौजूद

व्यापारियों की समस्याएं सुनकर रक्षामंत्री ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने की बात कही। प्रतिनिधिमंडल में उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री अनिल बजाज, अमित तलवार, प्रभु जालान, श्याम कृषनानी, पुनीत लाल चंदानी, सुशील गुरनानी जितेंद्र अरोड़ा सहित अन्य लोग शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed