{"_id":"60ddf0808ebc3ec20967c2f6","slug":"defense-corridor-55-hectares-of-land-allotted-to-19-companies-in-aligarh-companies-will-invest-more-than-1-245-crores","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस कॉरिडोर : अलीगढ़ में 19 कंपनियों को 55 हेक्टेयर जमीन आवंटित, 1,245 करोड़ से अधिक का निवेश करेंगी कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस कॉरिडोर : अलीगढ़ में 19 कंपनियों को 55 हेक्टेयर जमीन आवंटित, 1,245 करोड़ से अधिक का निवेश करेंगी कंपनियां
Thu, 01 Jul 2021 10:13 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:13 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2018 में इंवेस्टर्स समिट के दौरान यूपी में डिफेंस कॉरिडोर बनाने की घोषणा की थी। प्रदेश सरकार की ओर से लखनऊ से कानपुर, चित्रकूट, झांसी, आगरा, अलीगढ़ नोड में कॉरिडोर स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
अवनीश कुमार अवस्थी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रदेश सरकार ने डिफेंस इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के अलीगढ़ नोड में 19 कंपनियों को 55 हेक्टेयर भूमि आवंटित की है। ये कंपनियां कॉरिडोर में करीब 1,245 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे हजारों की संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा साथ ही प्रदेश रक्षा उत्पाद निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अलीगढ़ नोड का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 2018 में इंवेस्टर्स समिट के दौरान यूपी में डिफेंस कॉरिडोर बनाने की घोषणा की थी। प्रदेश सरकार की ओर से लखनऊ से कानपुर, चित्रकूट, झांसी, आगरा, अलीगढ़ नोड में कॉरिडोर स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
फरवरी 2020 में लखनऊ में आयोजित डिफेंस एक्सपो के दौरान रक्षा उत्पाद से जुड़ी कंपनियों ने कॉरिडोर में निवेश के लिए 50 हजार करोड़ के एमओयू किए थे। सबसे अधिक एमओयू अलीगढ़ में खैर रोड पर अंडला में बनाए जा रहे कॉरिडोर के लिए हुए हैं। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने अलीगढ़ नोड में 19 अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों को 55.4 हेक्टेयर भूमि आवंटित की है। एंकर रिसर्च लैब एलएलपी सबसे अधिक 550 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
विज्ञापन
यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी के अनुसार अलीगढ़ नोड में जमीन आवंटन का काम पूरा कर लिया गया है। 10.21 करोड़ रूपए की लागत से 4 लेन सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ ही बिजली घर, बांउड्रीवाल बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। जल्दी ही प्रधानमंत्री द्वारा इसका शिलान्यास किया जाएगा।
इन कंपनियों को आवंटित हुई जमीन
कंपनी जमीन (हेक्टेयर में) (निवेश (करोड़ में )
एलेन एंड एलवेन 8 30.75
नित्य क्रिएशन इंडिया 1.5 12
पीबीएम इंसोलेशन प्राण्लि 0.4 4
दीप एक्सपलो इक्विपमेंट प्रा.लि 1 10.35
श्रद्धा उद्योग 1 2.7
एडवांस फायर एंड सेफ्टी 1 3
वेरीविन डिफेंस प्रा.लि 1.67 65
न्यू स्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी 3.5 35
जय साई अनु ओवरसीज 4.5 100
प्रिशियन प्रोडक्ट 1 2.7
नवराज मेटल वर्क्स 1.6 20
कोबरा इंडस्ट्रीज .25 1
एंकर रिसर्च लैब एलएलपी 10 550
पी-2 लॉजीटेक 2 90
क्रिमसन एनर्जी एक्सपोर्ट .58 11
ट्रैकट्रिक्स ऑप्टो डायनामिक 1.4 40
मिल्कर डिफेंस प्राण्लि 4 98.25
सिंडिकेट इनोवेशन इंटरनेशनल 10 150
रॉयल सेल्स प्राण्लि 2 20
एलेन एंड एलवेन 8 30.75
नित्य क्रिएशन इंडिया 1.5 12
पीबीएम इंसोलेशन प्राण्लि 0.4 4
दीप एक्सपलो इक्विपमेंट प्रा.लि 1 10.35
श्रद्धा उद्योग 1 2.7
एडवांस फायर एंड सेफ्टी 1 3
वेरीविन डिफेंस प्रा.लि 1.67 65
न्यू स्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी 3.5 35
जय साई अनु ओवरसीज 4.5 100
प्रिशियन प्रोडक्ट 1 2.7
नवराज मेटल वर्क्स 1.6 20
कोबरा इंडस्ट्रीज .25 1
एंकर रिसर्च लैब एलएलपी 10 550
पी-2 लॉजीटेक 2 90
क्रिमसन एनर्जी एक्सपोर्ट .58 11
ट्रैकट्रिक्स ऑप्टो डायनामिक 1.4 40
मिल्कर डिफेंस प्राण्लि 4 98.25
सिंडिकेट इनोवेशन इंटरनेशनल 10 150
रॉयल सेल्स प्राण्लि 2 20