{"_id":"5def3e4f8ebc3e87935ba38d","slug":"defence-expo-venue-of-the-show-has-been-changed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस एक्सपो: अब हनुमान सेतु के पास खाली जमीन पर होगा शो, नेवी भी दिखाएगी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस एक्सपो: अब हनुमान सेतु के पास खाली जमीन पर होगा शो, नेवी भी दिखाएगी ताकत
Tue, 10 Dec 2019 03:48 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 10 Dec 2019 03:48 PM IST
विज्ञापन
हनुमान सेतु के पास इस जमीन पर अब होगा सेना के टैंकों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के गोमती रिवरफ्रंट पर डिफेंस एक्सपो-2020 में होने वाले शो की जगह में बदलाव किया गया है। खाटू श्याम मंदिर के पास की जमीन पर सेना के टैंकों का प्रदर्शन नहीं होगा। हरियाली को बचाने के लिए अब यह शो हनुमान सेतु मंदिर के पास मौजूद खाली जमीन पर होगा।
विज्ञापन
एलडीए वीसी प्रभु एन सिंह ने बताया कि हनुमान सेतु मंदिर के पीछे की ओर रिवरफ्रंट पर मौजूद जगह पर पौधरोपण नहीं हुआ है। यहां हरियाली भी अभी विकसित नहीं हुई है। ऐसे में संयुक्त निरीक्षण के बाद इस जमीन पर सेना के टैंकों का प्रदर्शन कराने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
तकनीकी रूप से भी यह जमीन उचित पाई गई है। इस जमीन के चयन से अब बिना कोई पौधा हटाए या पेड़ काटे हुए आयोजन कराया जा सकेगा। इस जमीन को अब आयोजकों को हैंडओवर करने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
अब हनुमान सेतु के पास खाली जमीन पर शो होगा
Trending Videos
एलडीए को लेनी होगी वन विभाग से एनओसी
प्रभागीय वन अधिकारी (अवध) डॉ. रवि कुमार सिंह का कहना है कि छह दिसंबर को एलडीए वीसी और नगर आयुक्त ने साथ निरीक्षण किया था। अब हनुमान सेतु मंदिर के पास तय हुई जमीन के लिए एलडीए वन विभाग से एनओसी लेगा।
वहीं जिस जमीन को आयोजन के लिए चुना गया है, उस पर अभी धोबीघाट चालू है। यहां कपड़े धोने और सुखाने के लिए जमीन का उपयोग किया जा रहा है। डिफेंस एक्सपो के लिए उपयोग करने से पहले यहां से धोबीघाट और पास की बस्ती को हटाना होगा।
रिवरफ्रंट पर जहां सेना के टैंक दमखम दिखाएंगे तो नेवी के कोस्टगार्ड पानी में प्रदर्शन करेंगे। नेवी की ओर से सेल बोट के साथ कम गहरे पानी में गश्त करने वाले युद्धक पोत का प्रदर्शन होगा। वहीं, सेना के चार युद्धक टैंक व दो बख्तरबंद सैन्य वाहन भी आयोजन स्थल पर मौजूद रहेंगे। सेना की तरफ से डॉग शो का भी आयोजन भी किया जाएगा। इसमें दुश्मनों का पता लगाने और बम तलाशने का प्रदर्शन होगा।