फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya Deepotsav 2021: Ramnagari Decorated In 84 Kos, A New Record Will Be Made With Seven And A Half Lakh Lamps

Deepotsav in Ayodhya: 84 कोस में सजी रामनगरी, साढ़े सात लाख दीपों से बनेगा नया रिकॉर्ड

Wed, 03 Nov 2021 09:54 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 03 Nov 2021 09:54 AM IST
सार

सरयू किनारे रामकथा पार्क में बुधवार दोपहर पुष्पक विमान स्वरूप हेलीकॉप्टर से प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण उतरेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंत्रीगण और संत-धर्माचार्य दीप सजाकर प्रभु की अगवानी करेंगे।

विज्ञापन
Ayodhya Deepotsav 2021: Ramnagari Decorated In 84 Kos, A New Record Will Be Made With Seven And A Half Lakh Lamps
अयोध्या में दीपोत्सव, 7.50 लाख दीये जलाने का रिकॉर्ड बनेगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रावण का संहार कर सीता, लक्ष्मण और वानर सेना के साथ अयोध्या लौट रहे प्रभु राम के स्वागत की संपूर्ण भावभूमि आकार ले चुकी है। सरयू किनारे रामकथा पार्क में बुधवार दोपहर पुष्पक विमान स्वरूप हेलीकॉप्टर से प्रभु राम, सीता व लक्ष्मण उतरेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मंत्रीगण और संत-धर्माचार्य दीप सजाकर प्रभु की अगवानी करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद वे गुरू वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का राजतिलक करेंगे। सीएम रामलला के दरबार भी जाएंगे इसके बाद सीएम, राज्यपाल सहित कई मंत्री मां सरयू की भव्य आरती भी उतारेंगे। यहां लेजर शो, दीपों की माला के साथ रंग-बिरंगी अयोध्या स्वर्ग की भांति दिखेगी। राम की पैड़ी के 32 घाटों पर कीर्तिमान बनाने को नौ लाख दीप जलाकर साढ़े सात लाख दीप एक साथ 40 मिनट में जलाने और पांच मिनट तक जलते रहने का नया विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य अवध के 12 हजार युवा साधेंगे। 2017 से शुरू हुए दीपोत्सव ने हर साल नए कीर्तिमान गढ़े हैं। गिनीज बुक की टीम हर साल बन रहे रिकॉर्ड की साक्षी रही है। इस बार एक नए रिकॉर्ड की साक्षी बनने के लिए गिनीज बुक की टीम अयोध्या पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


दीपोत्सव का कार्यक्रम
2:30 बजे- भगवान श्रीराम सीता का हेलीकॉप्टर से आगमन।
3.00 बजे- रामायण चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन।
3:30 बजे - श्रीराम का राज्याभिषेक।
3:45 बजे- 12 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास।
4:00 बजे -सीएम योगी आदित्यनाथ का भाषण।
5:20 बजे- सरयू आरती।
6:00 बजे -राम की पैड़ी पर दीपोत्सव की शुरूआत।
7:40 बजे -राम की पैड़ी पर आतिशबाजी और लेजर शो।
8:30 बजे - श्रीलंका के सांस्कृतिक दल द्वारा रामलीला मंचन।

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- दीपोत्सव बना देश-दुनिया का महत्वपूर्ण आयोजन
दीपोत्सव से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अयोध्या में दीपोत्सव देश और दुनिया का महत्वपूर्ण आयोजन बन गया है। इस साल अयोध्यान में 9 लाख दीये जलाए जाएंगे। नौ लाख की यह संख्या उन घरों का सूचक है जहां प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत  लोगों ने रहना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई भी दी। उन्होंने कहा, मेरी सभी जनप्रतिनिधियों से अपील है कि वे सब एक-एक घर को अपनाएं और उन घरों में दीप जलाने और मिठाई प्रदान करने में अपना योगदान दें, उन परिवारों के बच्चों को भी दीपावली का उपहार दें। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि, प्रदेश में हमारे पास साढ़े 16 लाख सरकारी कर्मचारी हैं और चार लाख पुलिस बल हैं। उन सभी से अपील है कि एक परिवार को इस अवसर पर गोद लेकर अपनी दीपावली उनके साथ मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed