फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   deepawali market

Lucknow News: रोशनी के पर्व में चमक उठा बाजार

Fri, 10 Nov 2023 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
deepawali market
लखनऊ। दीपोत्सव की रौनक का अंदाजा रंग-बिरंगी झालरों से जगमगाते शहर को देखकर लगाया जा सकता है। शहर में हर तरफ लोग उमड़े हैं, कोई सजावटी सामानों की खरीदारी में व्यस्त है तो कोई उपहार देने की परंपरा निभा रहा है। खील-बताशे, गणेश-लक्ष्मी, झालरें, मिठाइयों के साथ घरेलू सजावट के सामानों की बिक्री जारी है।
विज्ञापन


अमीनाबाद से लेकर आलमबाग तक, गोमतीनगर, निशातगंज, हजरतगंज समेत शहर के लगभग सभी इलाकों में लगी वाहनों की कतारें देख लग रहा था कि सारा शहर दीपावली की तैयारियों को लेकर इस वक्त बाजार में है। वहीं सराफा बाजार से लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर तक में जबरदस्त उत्साह रहा धनतेरस की पूर्व संध्या पर। बुकिंग का दौर देर रात तक जारी रहा। कारोबारियों का कहना है कि जितना लक्ष्य रखा गया था, वह पूरा होता दिख रहा है। बीते वर्ष की तुलना में अलग-अलग सेक्टरों में 20 फीसदी तक वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन




इस त्योहार नई कार से चलेंगे करीब 2500 परिवार

ऑटोमोबाइल सेक्टर को दीपोत्सव पर लगभग 2500 चार पहिया गाड़ियों की बिक्री का अनुमान है। वनअप मोटर्स के यशवर्धन अग्रवाल कहते हैं कि हम अपने आउटलेट से तीन दिन में 350 गाड़ियों की डिलीवरी दे रहे हैं। एसयूवी की मांग सबसे ज्यादा है। सुनील ऑटो के लव कालरा कहते हैं कि स्कूटर सेगमेंट के दो पहिया वाहन पहली पसंद हैं ग्राहकों की। जुगल किशोर होंडा के जनरल मैनेजर सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक, शादियों का मौसम करीब होने से करीब 17000 के करीब दो पहिया वाहन बिक्री की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल, कम्प्यूटर बाजार में भइया दूज तक रहेंगे ग्राहक

धनतेरस पर अच्छी बिक्री की उम्मीद तो मोबाइल व कम्प्यूटर बाजार ने भी लगा रखी है। कारोबारियों का कहना है कि ऑनलाइन बाजार ने कारोबार को प्रभावित किया है, पर धनतेरस पर लोग खरीदारी करने निकलेंगे। बाजार में बीते वर्ष की तुलना में इजाफा होगा। कारोबारी कहते हैं कि इतने तरह के ऑफर बाजार में हैं कि कस्टमर को आना ही होगा। बीते वर्ष 22 करोड़ के आसपास का कारोबार इस सेगमेंट में हुआ था।



सराफा बाजार को अच्छी बोहनी की उम्मीद

आलमबाग सराफा एसोसिएशन के चेयरमैन राजकुमार वर्मा के मुताबिक, बृहस्पतिवार को 18 कैरेट सोने का मूल्य 48900, 22 कैरेट का 57500, 24 कैरेट का 61900 रहा। लखनऊ के सराफा बाजार को अच्छी बोहनी के आसार हैं। जुगल किशोर ज्वैलर्स बाई राजन रस्तोगी के राघव रस्तोगी कहते हैं कि एक निश्चित रकम के जेवरों की खरीद पर सोना जीतने का मौका ग्राहकों को हम दे रहे हैं। हमने 300 ग्राम में ऐसे गणेश-लक्ष्मी तैयार किए हैं जो देखने में दो किलो के लगते हैं। 5 ग्राम से लेकर एक किलो तक का चांदी का सिक्का है। 10 ग्राम का सिक्का 840 रुपये में उपलब्ध है। जेवरों में थ्रीडी प्रिंटिंग और टेम्पल ज्वैलरी पसंद की जा रही है, यह देखने में भारी, वजन में हलके होते हैं। आरके ज्वैलर्स के राजीव गुप्ता कहते हैं कि कोविड के बाद का सबसे अच्छा धनतेरस जाने की उम्मीद है।



इलेक्ट्राॅनिक बाजार पर होगी लक्ष्मी की कृपा

इलेक्ट्राॅनिक बाजार के कारोबारियों का कहना है कि बुधवार तक बाजार में ग्राहक नहीं थे। बृहस्पतिवार को उम्मीद जगी है कि धनतेरस पर उनके बटुए खुलेंगे। छोटे आइटम ही नहीं, बड़े व फुली ऑटोमेटिक सामानों की मांग है। दीपावली पर झालर और सजावटी सामानों की बिक्री दीपावली वाले दिन तक होती है। इलेक्ट्राॅनिक्स व इलेक्ट्रिक सामानों का कारोबार 150 से 200 करोड़ रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।




बर्तन बाजार में भी अच्छी बढ़त

लखनऊ मेटल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल कहते हैं कि बर्तन खरीदना हमारी परंपरा का हिस्सा है। ऐसे में 18 से 20 करोड़ के आसपास का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed