फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deepawali celebrations in Ayodhya Hanuman Garhi and Ram lala mandir

दीपावली: रामलला के दरबार में मुख्यमंत्री योगी ने लगाई हाजरी, अंत्योदय परिवार और संत धर्माचार्यों से भी की मुलाकात

Thu, 04 Nov 2021 02:08 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 04 Nov 2021 02:08 PM IST
सार

दिवाली के दिन मुख्यमंत्री योगी रामलला मंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। उन्होंने दीपोत्सव के सफल आयोजन को लेकर सभी को बधाई दी। विश्व पटल पर अयोध्या का नाम रोशन होने पर भी खुशी जताई।

विज्ञापन
Deepawali celebrations in Ayodhya Hanuman Garhi and Ram lala mandir
पूजा करने पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार की सुबह 8:10 बजे हनुमानगढ़ी पहुंचे। उन्होंने हनुमंतलला के दरबार में हाजिरी लगाई और पूजन अर्चन किया। इसके बाद सीएम योगी ने रामलला के दरबार पहुंचकर रामलला की पूजा-अर्चना की और राममंदिर निर्माण कार्य भी देखा। उन्होंने बड़ाभक्तमाल जाकर वयोवृद्ध महंत कौशल किशोर दास से भी आशीर्वाद लिया और उनका कुशल क्षेम पूछा। 
विज्ञापन


कारसेवकपुरम में संतों से की मुलाकात
उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से भी आर्शीवाद लिया। इसके बाद सीएम योगी कारसेवकपुरम पहुंचे। कारसेवकपुरम में संतों से मुलाकात के दौरान सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या को आध्यात्मिक सिटी के रूप में नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगें। इसके लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।
विज्ञापन


दीपोत्सव की सफलता पर दी बधाई
उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के कार्यक्रम को आप सभी ने मिलकर एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। करोड़ों-करोड़ लोग आज दीपोत्सव के साक्षी बने हैं। दुनिया के अंदर दीपोत्सव की पहचान बनी है। अयोध्या को आध्यात्मिक सिटी के रूप में एक नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का एक सामूहिक प्रयास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या के भौतिक, धार्मिक व आध्यात्मिक विकास को लेकर हमें आगे बढ़ना होगा। हिंदू धर्म के साथ पवित्र पुरियों में एक अयोध्या को स्थापित करने की तैयारी चल रही है। उत्तरप्रदेश में 700 स्थानों को तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने में सफलता प्राप्त हुई है। प्रदेश का सारा पैसा तीर्थस्थलों के विकास के लिए खर्च होगा।

आंदोलन को बदनाम करने वाले आज अयोध्या में नतमस्तक हैं
उन्होंने राममंदिर आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में जो आंदोलन प्रारंभ हुआ था, संकल्प की सिद्धि कब होगी यह सभी सोचते थे। आपने देखा तीसरे ही वर्ष 2019 में जो समस्या असंभव हो गई थी वह संभव हो पाई। आपको याद होगा आज से 25-30 साल पहले जो लोग इस आंदोलन को बदनाम करते थे, गोलियां चलाते थे, आज वे सभी अयोध्या आकर नतमस्तक हैं। 

मंदिर आंदोलन के नायक अशोक सिंहल को याद करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने मंदिर आंदोलन को जिस ऊंचाई तक पहुंचाया, उनके त्याग को कारसेवकों के बलिदान को कभी विस्मृत नहीं करना है। छद्म वेष धारियों को चिन्हित करके अयोध्या के विकास में बाधक नहीं बनने देना है।

राज्यपाल ने भी किए रामलला के दर्शन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी गुरुवार सुबह  हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचकर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। उन्होंने दर्शन पूजन के बाद रामलला समेत चारों भाइयों की आरती की। इस दौरान उनके साथ उनका पूरा परिवार भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed