फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deep and Vansh to clash for the title.

Lucknow News: दीप और वंश में होगी खिताबी भिड़ंत

Fri, 03 Jul 2026 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Deep and Vansh to clash for the title.
लखनऊ। आइटा मेंस प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल दूसरी वरीयता प्राप्त मध्य प्रदेश के दीप और चौथी वरीयता प्राप्त दिल्ली के वंश बिष्ट के बीच खेला जाएगा। दीप ने हरियाणा के प्रशांत को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-5, 6-4 से मात दी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में वंश ने छठी वरीयता प्राप्त नीरव शेट्टी को 6-2, 6-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता के पुरुष युगल वर्ग का फाइनल अजय मलिक व साथर्क गुप्ता और पार्थ व नीरव शेट्टी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

कल्याणपुर स्थित केसरी टेनिस अकादमी में आयोजित प्रतियाेगिता के पुरुष एकल फाइनल में दीप और प्रशांत के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। मुकाबले का पहला सेट 4-6 से गंवाने के बाद दीप ने धमाकेदार वापसी की और अगले दो सेट 7-5 और 6-4 से जीतते हुए खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। एकल वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में वंश बिष्ट का सामना नीरव शेट्टी से हुआ। यह मुकाबला एकतरफा रहा। इसमें वंश ने तेज सर्विस और दमदार ग्राउंड स्ट्रोक लगाए, जबकि दूसरी ओर नीरव ने कई गलतियां की। इसका खामियाजा उन्हें आसान हार के रूप में भुगतना पड़ा। इस तरह दीप ने 6-2, 6-0 से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के युगल वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले आसान रहे। पहले सेमीफाइनल में पंजाब के सार्थक व हरियाणा के अजय मलिक की जोड़ी ने राजस्थान के अमित व पंजाब के आदित्य को 7-6(2), 6-4 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में महाराष्ट्र के पार्थ व नीरव शेट्टी की जोड़ी ने राजस्थान के आयुष शर्मा व दिल्ली के वंश बिष्ट की जोड़ी को 6-4, 7-6(4) से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed